सुपरमॉडल हेइडी अपनी हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं। उनका यह लुक इतना अजीब और डरावना था कि हर कोई उन्हें देखता रह गया। अब उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
हेइडी क्लम ने चुना अनोखा कॉस्ट्यूम
हेइडी क्लम ने शनिवार रात न्यूयॉर्क में अपनी मशहूर हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। इस साल उनकी पार्टी की 25वीं सालगिरह भी थी। इस खास मौके पर उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के लिए एक कटे हुए हाथ का लुक चुना।
खास बात यह थी कि इस कॉस्ट्यूम में उन्होंने अपने ही हाथ को दोबारा बनाया था। इसमें खून से सनी कलाई, अंगूठियां और खूबसूरत नेल आर्ट भी नजर आई। वहीं, हाथ के बीच में उनका सिर दिखाई दे रहा था।
हेइडी क्लम
- फोटो : इंस्टाग्राम @heidiklum
ट्रक में बैठकर पार्टी में पहुंचीं हेइडी
हेइडी क्लम अपनी पार्टी में एक खास ट्रक से पहुंचीं। इस ट्रक पर लाल रंग के खतरे वाले निशान बने हुए थे। उनके साथ पीले रंग के सेफ्टी सूट पहने कुछ कलाकार भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें ट्रक से नीचे उतरने में मदद की। रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान हेइडी ने बताया कि उनका यह कॉस्ट्यूम उनके अपने हाथ की बारीकी से बनाई गई नकल है।
अपने अनोखे कॉस्ट्यूम के लिए मशहूर हैं हेइडी
हेइडी क्लम को हैलोवीन की क्वीन भी कहा जाता है। उनकी हैलोवीन पार्टी हर साल चर्चा में रहती है। वह अपने कॉस्ट्यूम पर काफी मेहनत करती हैं और हर बार किसी नए अवतार में नजर आती हैं। इससे पहले वह मेडुसा, ईटी, मोर, फिल्म 'श्रेक' की फियोना, जेसिका रैबिट और एक विशालकाय कीड़े का रूप भी ले चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- समरीन कौर: 'सबको ब्लॉक...', अर्शदीप की गर्लफ्रेंड ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, क्रिकेटर ने भी किया समर्थन