फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: संजय लीला भंसाली आए ट्रोल्स के निशाने पर, 'आलमजेब' को मिले लाइमलाइट इसलिए 'लज्जो' को किया दूर

Mon, 06 May 2024 06:02 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ में फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे नजर आ रहे हैं। दर्शकों को संजय लीला भंसाली की यह सीरीज काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ में फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे नजर आ रहे हैं। दर्शकों को संजय लीला भंसाली की यह सीरीज काफी पसंद आ रही है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से निर्देशक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है।
विज्ञापन

 
SLB greeting Richa and then moving her aside to make sure his niece is in the spotlight next to him
byu/MogamboKiMummy inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन

शर्मिन सहगल को पास बुलाया 
‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शक संजय लीला भंसाली के इस शो को काफी प्यार दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि वे अपनी भांजी शर्मिन सहगल को अपने पास बुला रहे हैं। निर्देशक की भांजी शर्मिन सहगल ने शो में 'आलमजेब' के किरदार को निभाया है। 
विज्ञापन


Vettaiyan: फिर सोशल मीडिया पर छाई बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर, अदालत में नजर आए दोनों दिग्गज सितारे

ऋचा चड्ढा को किया खुद से दूर 
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो ‘हीरामंडी’ के प्रीमियर इवेंट का है। जिसमें देखा जा सकता है कि शो के बाकि के कलाकारों के साथ संजय लीला भंसाली पोज दे रहे होते हैं। तभी ऋचा चड्ढा वहां आती हैं। वे निर्देशक से गले मिलती हैं और फिर कैमरा को पोज देने के लिए खड़ी होती हैं तभी संजय लीला भंसाली उन्हें पीछे की तरफ ढकेल कर अपनी भांजी शर्मिन सहगल को अपने पास बुला लेते हैं। 

Kajol: ‘बाजीगर’ के सीन में शिल्पा शेट्टी को देख जोर-जोर से हंसने लगी थीं काजोल, रोने का किस्सा कर देगा हैरान

अब हो रहे हैं ट्रोल 
‘हीरामंडीः द डायमंड बाजार’ के रिलीज के बाद से ही संजय लीला भंसाली पर नेपोटिज्म का आरोप लग रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद से यूजर्स और भी कमेंट करने लगे हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'संजय लीला भसांली ने लाइमलाइट के लिए ऋचा को पीछे ढकेल दिया'। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली का यह व्यवहार काफी अजीब है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें