अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने एक साक्षात्कार के दौरान संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर और रणबीर सिंह के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना भी की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म ‘रॉकस्टार’ में अभिनेता रणबीर कपूर और ‘पद्मावत’ में रणबीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। अभिनेत्री इन दिनों संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाने के बाद से सुर्खियों में बनी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ‘गजगामिनी’ चाल भी खूब वायरल हो रही है। इससे पहले अभिनेत्री भंसाली के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ में काम कर चुकी हैं।
भंसाली के साथ काम करना अद्भुत था
अभिनेत्री ने साझा किया कि भंसाली के सेट पर उनका पहला सीन रणवीर सिंह के साथ था। अदिती रणवीर को अपने करियर के शुरूआती दिनों से जानती थीं। अभिनेत्री ने बताया कि रणवीर ने उन्हें देखते हुए कहा, ‘अदु तुम्हें पता है तुम इस वक्त सपने को जी रही हो, है ना?’ अभिनेत्री ने आगे कहा कि रणवीर ने उन्हें झकझोर दिया और कहा, ‘तुम सही हो, तुम सही हो’ और यह बहुत ही अद्भुत था।
भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना की
अदिति राव हैदरी ने इस दौरान संजय लीला भंसाली के फिल्म निर्माण शैली की सराहना की और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे संजय सर और उनके साथ काम करना पसंद हैं। उन्होंने हमारे लिए एक अद्भुत माहौल बनाया है। वह अपने किरदारों और कलाकारों को बहुत प्यार करते हैं।’ इस दौरान जब अभिनेत्री से ‘रॉकस्टार’ में काम करने के अनुभवों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रणबीर कपूर के साथ काम करना बहुत शानदार है, वह बहुत-बहुत अद्भुत हैं। वह मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। वह आपको किसी भी चीज के लिए राजी कर सकते हैं।’
जल्द शादी रचाएंगे अली-जैस्मिन? वेडिंग आउटफिट का किया खुलासा