फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: कई साल पहले संजय लीला भंसाली से काम मांगने गए थे फरदीन खान, निर्देशक ने यह कहकर किया था मना

Fri, 26 Apr 2024 11:28 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरदीन खान ने एक ताजा साक्षात्कार में बताया कि वह 2000 के दशक की शुरूआत में संजय लीला भंसाली से काम मांगने के लिए उनके दफ्तर गए थे। दोनों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरदीन खान संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें पर्दे पर दिखे एक दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। फरदीन और उनके फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साहित है। फरदीन खान ने हाल ही में, संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन


संजय से काम मांगने गए थे फरदीन
फरदीन खान ने एक ताजा साक्षात्कार में बताया कि वह 2000 के दशक की शुरूआत में संजय लीला भंसाली से काम मांगने के लिए उनके दफ्तर गए थे। दोनों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत हुई थी, लेकिन फरदीन काम पाने में नाकाम रहे। फरदीन ने याद करते हुए बताया कि भंसाली ने उनसे कहा था कि वह उनके साथ काम नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें फरदीन की आंखों में वह आग नहीं दिखाई देती।

Arbaaz-Malaika: मलाइका अरोड़ा ने बेटे के पॉडकास्ट में की थी अरबाज पर टिप्पणी, अब पूर्व पति ने दे दिया यह जवाब
विज्ञापन


संजय ने काम देने से कर दिया था मना
जब फरदीन खान को संजय ने काम देने से मना कर दिया था तो उन्हें काफी बुरा लगा था। बाद में जब हीरामंडी के सिलसिले में फरदीन की संजय से मुलाकात हुई तो उन्होंने इस बारे में उनसे बात भी की थी। फरदीन ने संजय से कहा था कि बेशक मुझे खराब महसूस हुआ था, लेकिन मैं खुद भी वही सुनना चाहता था। मुझे उसकी जरुरत थी।
विज्ञापन


Heeramandi: 'हीरामंडी' देखने के बाद किस चीज के लिए तरस रही हैं जेनेलिया? इन अभिनेत्रियों ने भी दी प्रतिक्रिया

भंसाली ने 'ब्लैक' में फरदीन के लिए लिखा था रोल
संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'ब्लैक' में फरदीन खान के लिए एक छोटा सा रोल लिखा था। हालांकि, उस पर बात नहीं बन पाई थी। इस बारे में खुद फरदीन को भी नहीं पता था। उन्होंने कहा कि इसी साक्षात्कार के दौरान उन्हें इसका पता चला है। आपको बता दें कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, शेखर सुमन, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा और अध्ययन सुमन अभिनय करते नजर आएंगे।

Thursday Box Office Collection: एलएसडी-दो और दो की गाड़ी पंचर, 'बड़े मियां छोटे मियां' की 'मैदान' में जंग जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें