अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक ताजा इंटरव्यू में सलमान से अपने संबंधों को लेकर पूछे जाने पर कहा कि मैं सलमान को पूरी तरह से नहीं जाती हूं। अनुष्का ने कहा, 'मैं उन्हें पूरी तरह से नहीं जानती। मैंने उनके साथ अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है और सिर्फ इसी दौरान हमारी एक दूसरे से बात हुई है।' अनुष्का का यह बयान लगता है सलमान और सलमान कैंप को पसंद नहीं आया है।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक सलमान कैंप से जुड़े से एक सूत्र ने कहा, 'सलमान के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने की अनुष्का को कोई जरुरत नहीं थी। अनुष्का का यह कहना कि वह सलमान को नहीं जानती, सुनने में अजीब लगता है। सलमान के साथ फिल्म में काम करने के बाद भी वो कैसे कह सकती हैं कि उन्हें सलमान से डर लगता है और वो सलमान को पूरी तरह से नहीं जानती है।'