फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने किया बड़ा खुलासा, 18 नवंबर को करेंगे शादी!

Mon, 18 Jul 2016 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की शादी पिछले दो दशक से ज्यादा वक्त से बॉलीवुड के लोगों और उनके प्रशंसकों के लिए उत्सुकता का विषय रही है। 51 वर्ष के हो चुके सलमान शादी के बारे में पूछे जाने पर कभी कुछ साफ नहीं कहते हैं। अब जबकि सलमान और लूलिया की शादी की अफवाहें पिछले कुछ समय से फिल्मी गलियारों में हैं, तो प्रशंसक जानने चाहते हैं कि आखिर सल्लू शादी कब करने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच सलमान खान ने खुद खुलासा किया कि वह 18 नवंबर को शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
सलमान खान ने यह खुलासा हाल ही में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'एस अगेंस्ट ऑड्स' के विमोचन के मौके पर किया। हालांकि, सलमान ने शादी की तारीख और महीना तो बता दिया, लेकिन साल नहीं बताया। सलमान खान ने कहा, "हां, 18 नवंबर। यह 18 नवंबर कुछ 20-25 साल से चल रहा है... लेकिन पता नहीं, कौन-से साल में होगा, लेकिन होगा?"

18 नवंबर क्यों है सलमान के लिए खास

18 नवंबर की तारीख का सलमान के जीवन में विशेष महत्व है। सलमान के माता-पिता की शादी भी इसी तारीख को हुई थी। सलमान की छोटी बहन अर्पिता भी इसी दिन ब्याही गईं थीं। सलमान के करीबी दोस्त साजिद नाडियावाला की शादी भी इसी तारीख को हुई थी।

सलमान ने इस बात का खुलासा भी किया कि शादी करने के लिए उनपर काफी प्रेशर डाला जा रहा है। सानिया मिर्जा ने हंसी में जब सलमान से कहा कि उनके अकेले रहने से ज्यादा लड़कियों को शिकायत नहीं होगी, इसपर सलमान ने कहा, 'कुछ औरतों को मैं जानता हूं। आपको नहीं पता मुझपर शादी का कितना प्रेशर है। कुछ औरतों से मेरा मतलब मेरी मां और बहनों से है।'
विज्ञापन

अपनी शर्तों पर लूलिया से शादी करेंगे सलमान!

अभी हाल ही में खबर आई थी कि सलमान कुछ शर्तों के साथ लूलिया वेंतूर से शादी के लिए तैयार हो गए हैं। सलमान की शर्त थी कि शादी के बाद वह केवल उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी, जिसे उनकी कंपनी प्रोड्यूस करेगी या जिसमें सलमान हीरो होंगे। सलमान नहीं चाहते कि लूलिया किसी और बॉलीवुड हीरो के साथ पर्दे पर दिखें। वह किस डायरेक्टर के साथ काम करेंगी, यह भी सलमान तय करेंगे।

बताया जा रहा है कि लूलिया ने सलमान की शर्तें मान ली हैं। उल्लेखनीय है कि लूलिया ने सलमान खान के प्रॉडक्‍शन हाउस की ‌फिल्म ओ तेरी में आइटम डांस किया था। तब चर्चा थी कि वह बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर बनाने की इच्छुक हैं, लेकिन उसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें