दिव्यांका सिरोही कौन थीं?
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका, फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और दादी के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया था। उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं।
आखिरी पोस्ट में क्या है?
एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का जुनून था।'
उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 19 मार्च की थी। इसमें वह नीले और सफेद रंग की फूलों वाली ड्रेस पहने हुए, बी प्राक और अफसाना खान के गाने 'बरसाना मिला है' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।