फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan khan: पर्दे पर फिर जीवंत होंगे इरफान खान, जानें कब और कहां होगी फिल्म 'पान सिंह तोमर' की स्क्रीनिंग ?

Wed, 22 Apr 2026 11:05 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Irfan Khan Documentry: अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' की अनसीन फुटेज अब डाक्यूमेंट्री के माध्यम से उनकी डेथ एनिवर्सरी के दिन दिखाई जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री, फिल्म 'पान सिंह तोमर' के दौरान के उनके सफर को दर्शकों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
इरफान खान, तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत इरफान खान की याद में अब उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें एक्टर को सम्मान देने इरफान के करीबी और फैंस शामिल होंगे। यह जानकारी तिग्मांशु धूलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इरफान के फैंस के साथ साझा की। 
विज्ञापन


'ए स्टोरी देट रिफ्यूज्ड टू डाय' में क्या होगा खास? 
29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान की छठी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' के बीटीएस मूमेंट्स पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रीमियर होगा। यह फिल्म नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में  'पान सिंह तोमर' के अनसीन मूमेंट्स दिखाए जाएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री इरफान के चाहने वालों के लिए बहुत खास होगी। 'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज टू डाय' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रंजीता कौर ने किया है। इस स्कीनिंग में डायरेक्टर, राइटर तिग्मांशु धूलिया और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इरफान के बारे में बातचीत भी करेंगे। 
 

इरफान खान, तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
तिग्मांशु धूलिया ने शेयर की जानकारी 
इरफान की फिल्म 'पान सिंह तोमर' को तिग्मांशु धूलिया ने संजय चौहान के साथ मिलकर लिखा था। इस डाक्यूमेंट्री के बारे में तिग्मांशु ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पान सिंह तोमर बनाने का सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा, मेरे सबसे करीबी दोस्त इरफान के बिना पान सिंह तोमर बनाना मुमकिन नहीं था। अब उनके बिना छह साल बीत चुके हैं, लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक, 'एक कहानी जो कभी खत्म नहीं हुई', की तरह ही सिनेमा में इरफान का योगदान अमर रहेगा। लगभग खो चुके फुटेज को अब बहाल कर लिया गया है। इस खास डॉक्यूमेंट्री को 14 साल बाद पहली बार दिखाया जाएगा। इसके बाद कुछ खास मेहमानों के साथ बातचीत और इरफान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक संगीतमय प्रस्तुति होगी।
 
विज्ञापन

इरफान खान - फोटो : irrfan@instagram
लंबी बीमारी के बाद हुआ था इरफान का निधन
मशहूर अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में निधन हुआ था। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 53 वर्ष की आयु में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा दोनों में अभिनय के लिए जाने जाने वाले इरफान खान के निधन से फैंस काफी दुखी हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें