फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: आलोक श्रीवास्तव बनेंगे हरियाणा अमर उजाला संवाद का हिस्सा, गीतों और कविताओं पर करेंगे चर्चा

Mon, 15 Dec 2025 06:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aalok Shrivastav In Amar Ujala Samwad: मशहूर कवि, लेखक और गीतकार आलोक श्रीवास्तव हरियाणा में होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानिए आलोक श्रीवास्तव के बारे में…
विज्ञापन
आलोक श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद का मंच इस बार हरियाणा के गुरुग्राम में सजने वाला है। यहां 17 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में राजनीति, सिनेमा और खेल समेत अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली तमाम शख्सियतें शामिल होंगी। इसी क्रम में कवि, लेखक और गीतकार आलोक श्रीवास्तव भी अमर उजाला संवाद का हिस्सा बनेंगे। जानिए कौन हैं आलोक श्रीवास्तव…

मध्य प्रदेश से आते हैं आलोक श्रीवास्तव

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के विदिशा से आने वाले आलोक श्रीवास्तव का जन्म 30 दिसबंर 1971 को शाजापुर में हुआ था। उन्होंने हिंदी से एमए किया हुआ है। आलोक श्रीवास्तव एक सीनियर पत्रकार भी रहे हैं। उन्होंने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम किया है।

Trending Videos

आलोक श्रीवास्तव - फोटो : इंस्टाग्राम-@aalokshrivastav

2007 में प्रकाशित हुआ पहला कविता संग्रह
53 वर्षीय आलोक श्रीवास्तव ने नौकरी में रहते हुए ही कविताएं लिखनी शुरू कर दी थीं। उनका पहला कविता संग्रह ‘आमीन’ साल 2007 में प्रकाशित हुआ। यह एक गजल संग्रह है, जिसमें रिश्तों और मानव मूल्यों के बारे में बात की गई है। अपने इस पहले कविता संग्रह ‘आमीन’ के लिए आलोक को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा साल 2009 में दुष्यंत कुमार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं 2011 में अंतर्राष्ट्रीय पुश्किन अवॉर्ड भी मिला। फरवरी 2015 में उन्होंने ‘आमीन’ का चौथा संस्करण प्रकाशित किया। जावेद अख्तर और नामवर सिंह ने इसका विमोचन किया था।

2012 में छपा पहला कहानी संग्रह ‘आफरीन’
आलोक ने कविता के बाद एक कहानी संग्रह ‘आफरीन’ लिखा। यह साल 2012 में प्रकाशित हुआ। इसका विमोचन साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चित्रा मुद्गल और उदय प्रकाश द्वारा किया गया। इस कहानी संग्रह को काफी पसंद किया गया था।

यह खबर भी पढ़ेंः Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शिरकत करेंगी शालिनी पांडेय, फिल्म ‘राहु-केतु’ और सिनेमा पर करेंगी बात

आलोक श्रीवास्तव - फोटो : इंस्टाग्राम-@aalokshrivastav

विदेशों में भी पढ़ चुके हैं कविताएं
आलोक श्रीवास्तव की गिनती मौजूदा वक्त में देश के प्रमुख कवियों व लेखकों में होती है। वो भारत समेत कई अन्य देशों में भी मंचों पर कवितापाठ कर चुके हैं। वो दुबई के प्रतिष्ठित मुशायरा समेत इंग्लैंड, रूस, कुवैत, कतर और अफ्रीका जैसे देशों में भी बड़े-बड़े मंचों पर काव्यपाठ कर चुके हैं। आलोक श्रीवास्तव मुशायरा और कवि सम्मेलनों का एक बड़ा नाम हैं। उनकी कई कविताएं काफी लोकप्रिय हैं।

फिल्मों के लिए भी लिखे गीत
आलोक श्रीवास्तव की कई रचनाओं को देश के दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है। इनमें जगजीत सिंह, पंकज उधास, सोनू निगम, शंकर महादेवन, अमिताभ बच्चन, रेखा भारद्वाज, शान और कैलाश खेर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आलोक ने कुछ एक फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए भी गाने लिखे हैं। इसमें ‘पतंग’, ‘वोदका डायरीज’ और एआर रहमान के संगीत से सजी ‘अटकन चटकन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘कॉन्ट टेक दिस शिट एनीमोर’ के लिए भी गीत लिखे हैं। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ एक प्रोजेक्ट्स के लिए भी गीत लिखे हैं।

विज्ञापन

आलोक श्रीवास्तव - फोटो : इंस्टाग्राम-@aalokshrivastav

‘इटर्नल’ को मिल चुका है AAMA अवॉर्ड
आलोक श्रीवास्तव के गीतों से सजी एल्बम ‘इटर्नल’ AAMA  बेस्ट म्यूजिक एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीत चुकी है। इस एल्बम के गानों को गजल गायक जसविंदर सिंह ने गाया और कंपोज किया है। उन्होंने अनुष्का शंकर की ग्रेमी अवॉर्ड का नामांकन पाने वाली एल्बम ‘ट्रैवलर’ के भी गीतों को लिखा है।

शिव तांडव का हिंदी में किया अनुवाद
आलोक श्रीवास्तव के नाम एक खास उपलब्धि ये भी है कि उन्होंने ‘शिव तांडव’ का हिंदी में अनुवाद किया है। इसे दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा ने गाया है। शिव तांडव के इस हिंदी वर्जन को काफी पसंद भी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें