फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन ने सादिया खतीब संग शुरू की ‘सिला’ फिल्म की शूटिंग, वियतनाम से आई प्यारी तस्वीरें

Thu, 31 Jul 2025 03:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Silaa Movie Shooting: हर्षवर्धन राणे इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सिला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब अभिनेता ने फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है।

विज्ञापन
सादिया खतीब और हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है 'सिला'। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग आज गुरुवार से शुरू हो रही है, जिसमें अभिनेत्री सादिया खतीब हिस्सा होंगी। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या पोस्ट किया। 

सादिया खतीब के साथ अभिनेता ने शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेता 'सिला' फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों एक्टर्स हाथों में गुलदस्ता लिए दिख रहे हैं और साथ में कुछ प्यारे-प्यारे बच्चे भी नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य फोटोज में एक्टर शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। आपको बताते चलें कि इन तस्वीरों को अभिनेता ने वियतनाम से पोस्ट की हैं।


सादिया खतीब के साथ शुरू की शूटिंग
इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने पोस्ट में कैप्शन भी दिया है। अभिनेता ने लिखा कि आज गुरुवार से उन्होंने 'सिला' फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग टैलेंटेड एक्ट्रेस सादिया खतीब के साथ शूरू कर दी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि ये शूटिंग ओमंग कुमार के निर्देशन में वियतनाम में की जा रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Farah Khan: कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के डांस स्टेप्स सिखाती दिखीं मृणाल ठाकुर, सरप्राइज दिखे अजय और फराह

‘सिला’ फिल्म के बारे में 
‘सिला’ फिल्म की कहानी समीर जोशी ने लिखी है, जबकि डायलॉग्स आरंभ एम. सिंह ने तैयार किए हैं। संगीत की जिम्मेदारी अंकित तिवारी, सचेत-परंपरा, श्रेयस पुराणिक और एलेक्सिया एवलिन जैसे प्रतिभाशाली संगीतकारों के पास है। ये टीम पहले ही कई हिट गाने दे चुकी है। अब दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार बड़ी बेसब्री से है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें