फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या को गर्लफ्रेंड से मिला तोहफा, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Fri, 13 Feb 2026 07:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hardik Pandya: वैलेंटाइन डे से पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने प्यार लुटाया है। हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसका खुलासा किया है
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mahiekasharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। एक दिन बाद वैलेंटाइन डे है। ऐसे में कपल्स अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए कुछ नया कर रहे हैं।  सेलिब्रिटीज भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वह अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को उनकी गर्लफ्रेंड ने खास तोहफा दिया है।
विज्ञापन

माहिका शर्मा ने लुटाया प्यार
हाल ही में माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें वह गुलाब का एक बड़ा गुलदस्ता पकड़े हुए दिख रहे हैं। माहिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'समय पर दिल्ली पहुंच गई। मेरी जिंदगी के मैन ऑफ द मैच।'

हार्दिक पांड्या ने री-शेयर की स्टोरीज
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'वैलेंटाइन और मेरी बेबी का बर्थडे शुरू हो गया।' 

हार्दिक पांड्या का रिश्ता
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। इसी साल उन्होंने अपने पहले बच्चे अगस्त्य का स्वागत किया था। जुलाई 2024 में, कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की। दोनों अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
 

डेब्यू से पहले 100 बार रिजेक्ट हुए थे 'ओ रोमियो' के एक्टर, शाहिद कपूर के बारे में जानें पांच अहम बातें

विज्ञापन

पांड्या को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड 
हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 52 रन बनाए और दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। भारत ने यह मुकाबला 93 रनों से जीत लिया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें