फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी के पिता को मिला हथियार का लाइसेंस, घर पर हमले के बाद अधिकारियों ने उठाया बड़ा कदम

Sun, 16 Nov 2025 08:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani Father: अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी को हथियार का लाइसेंस मिल गया है। इसी साल सितंबर में उनके घर के पास गोलीबारी हुई थी।
 
विज्ञापन
दिशा पाटनी, जगदीश पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी को बरेली जिले के अधिकारियों से हथियार का लाइसेंस मिल गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि अभिनेत्री के घर पर हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी, जो एक रिटायर्ड डीएसपी भी हैं, ने घर पर हमले के बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कार्रवाई की कही थी बात
दिशा पाटनी के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में संदिग्धों को मार गिराया था।

दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा के घर के पास चली थीं गोलियां
दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को घटना हुई थी। बाइक सवार दो बंदूकधारियों ने अभिनेत्री के घर पर गोलियां चलाईं थीं। बताया जाता है कि घर को निशाना बनाकर लगभग 10 गोलियां चलाई गईं थीं। आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया गया और महज 5 दिन बाद, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने मिलकर गाजियाबाद में संदिग्धों को मार गिराया था।

अजय देवगन ने याद किया अमेरिका में हुआ भयानक हादसा, सामने हो गई थी शख्स की मौत; लियोनार्डो का भी किया जिक्र

विज्ञापन

दिशा के घर के पास बढ़ी सुरक्षा
बरेली के सीनियर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दिशा के पिता जगदीश पाटनी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। फिलहाल यह सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रहेगी।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट
दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म 'कांगुवा' में देखा गया था। इससे पहले वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ कल्कि 2898 एडी में एक अहम भूमिका में नजर आई थीं। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें