फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: रानी-करण जौहर ने साथ मनाई गणेश चतुर्थी, हिमेश से गुरमीत तक इन सितारों ने की बप्पा की आरती

Wed, 27 Aug 2025 09:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Ganesh Chaturthi 2025: आज बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई फिल्मी सितारों ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। वे विधि-विधान से गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी पर्व की विशेष रौनक देखने को मिल रही है। हर साल की तरह तमाम सितारों ने गणपति का स्वागत किया है और प्रतिमा अपने घर विराजमान की है। सुबह की पूजा-अर्चना के बाद सितारों ने विधि-विधान से विघ्नहर्ता की संध्या आरती की। इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन

देबिना-गुरमीत - फोटो : इंस्टाग्राम
गुरमीत ने सपरिवार की संध्या आरती
अभिनेत्री देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने घर बप्पा विराजित किए हैं। कपल ने अपनी बेटियों के साथ विधि-विधान से पूजा की। संध्या आरती की झलकियां कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। दोनों बप्पा की आरती करते दिख रहे हैं। 
 
 

हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमेश रेशमिया ने शेयर किया वीडियो
लोकप्रिय गायक हिमेश रेशमिया ने भी अपने घर बप्पा बिठाए हैं। उन्होंने परिवार के साथ पूजा-आरती की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
 

भक्ति में लीन दिखीं दिव्या खोसला 
अभिनेत्री दिव्या खोसला भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा करती दिखीं। वे आरती करते हुए भक्ति-भाव में लीन नजर आईं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो 12 सितंबर को उनकी फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज होगी।

Ganesh Chaturthi 2025: मोनालिसा से खेसारी लाल तक, इन भोजपुरी सितारों ने किया बप्पा का स्वागत, देखिए तस्वीरें

 

एशा देओल-हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी एशा के साथ हेमा मालिनी ने की बप्पा की आरती
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और यूपी के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटी व एक्ट्रेस एशा देओल के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की। गणपति की आरती करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 

 

भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर के घर हुआ कीर्तन
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी बप्पा का स्वागत किया है। उन्होंने परिवार के साथ पूजा-आरती की। इस अवसर पर उन्होंने घर पर कीर्तन रखा।
 

डेजी शाह का वीडियो वायरल
एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा-आराधना की।
 

करण जौहर-रानी मुखर्जी-रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर-रानी मुखर्जी-रकुल प्रीत
करण जौहर और रानी मुखर्जी ने साथ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। वहीं, रकलु प्रीत ने भी बप्पा का स्वागत किया। रकुल के यहां गणेश चतुर्थी पर खास आयोजन हुआ है, जहां कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन

सनी लियोनी-दीया मिर्जा
एक्ट्रेस सनी लियोनी और दीया मिर्जा ने भी अपने घर गणपति बिठाए हैं। दोनों अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें