फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: तलाक की खबरों पर गोविंदा-सुनीता की सफाई, टेलर स्विफ्ट ने अचानक की सगाई; पढ़ें आज की टॉप खबरें

Wed, 27 Aug 2025 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: मनोरंजन जगत में आज गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। कई सितारों ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। और क्या रहा खास? यहां पढ़िए आज की टॉप ट्रेंडिंग खबरें...
विज्ञापन
Trending Today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी सितारों और इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। हम आपको हर दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों से रूबरू कराते हैं। आज बुधवार को इंडस्ट्री में गणेश चतुर्थी की रौनक बिखरी हुई है। कई सितारों ने हर साल की तरह गणपति बप्पा का स्वागत किया है। गोविंदा और सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। वहीं, सिंगर टेलर स्विफ्ट ने सगाई की है। इसके अलावा और किन खबरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया? पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में...

विज्ञापन

तुषार कपूर, अनन्या पांडे और सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम
1. सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का स्वागत
आज बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोनू सूद से लेकर तुषार कपूर, करीना कपूर, अनन्या पांडे, एशा देओल तक कई सितारों ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया। पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: सोनू सूद से लेकर तुषार कपूर तक, इन सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का स्वागत
 

गोविंदा-सुनीता - फोटो : PTI
2. तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता
अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के कथित तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। इस बीच आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर कपल को एक साथ देखा गया। गोविंदा और सुनीता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात की और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने बच्चों टीना और यश के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। जब गोविंदा और सुनीता से कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, 'आप लोग यहां कंट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोरिया बोलने के लिए आए हैं। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है'। सुनीता ने आगे कहा, 'अगर हम दोनों अलग होते तो क्या आज साथ नजर आते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता। भगवान भी नहीं, शैतानी भी नहीं। वो डायलॉग है ना मेरा पति सिर्फ मेरा है तो मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है। जब तक हमारे मुंह से कुछ ना बोला जाए किसी भी बात पर विश्वास मत करिए।'

Govinda-Sunita: तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- मेरा पति सिर्फ मेरा है

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@taylorswift
3. टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स से की सगाई
अमेरिकी पॉप गायिका, सिंगर, निर्माता और अभिनेत्री टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। टेलर और ट्रैविस ने करीब दो साल की डेटिंग के बाद सगाई की है। 

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स से की सगाई, शेयर की खूबसूरत प्रपोजल की तस्वीरें

राहुल देव और मुकुल देव - फोटो : सोशल मीडिया
4. भाई के निधन से टूटे एक्टर राहुल देव
कुछ महीने पहले राहुल देव के भाई मुकुल देव का निधन हो गया था। भाई के निधन से राहुल पूरी तरह से टूट चुके हैं। अब उन्होंने अपने भाई के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की है। राहुल देव ने पिछले कुछ साल में अपने परिवार के कई लोगों को खोया है। राहुल ने साझा किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों को खोने के गम से कैसे निपट रहे हैं और इस दुःख के बीच उन्हें क्या सहारा देता है?

पूरी खबर यहां पढ़ें: Rahul Dev: ‘घर का लाडला था मुकुल’, भाई के निधन से टूट गए राहुल; बोले- हमें आगे बढ़ना पड़ता है
विज्ञापन

5. रील के चक्कर में झरने में बहा यूट्यूबर
ओडिशा के बरहामपुर शहर का एक 22 वर्षीय यूट्यूबर बीते पांच दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि वह झरने में तेज बहाव होने के कारण पानी में बह गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सागर बीते 23 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट करने के लिए 175 मीटर ऊंचे दुदुमा झरने पर गया था। वीडियो शूट करने के लिए वो झरने में उतरा और अचानक तेज बहाव होने के चलते बह गया। सागर का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Missing Youtuber: रील के चक्कर में झरने में बहा यूट्यूबर, 5 दिनों से लापता; छानबीन कर रही ओडिशा पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें