फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 40वें दिन 'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर'-'पठान' और 'छावा' को चटाई धूल; कितना दिखा 'मिर्जापुर' का दम?

Wed, 16 Sep 2026 09:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box office Report: बीते दिन मंगलवार को भी 'हनुमान अंश' ने शानदार कमाई की। 'मिर्जापुर' भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को कल मंगलवार को 40 दिन पूरे हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब भी चमत्कार कर रही है। बीते दिन इसने 'धुरंधर', 'पठान' और 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ लगी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी अच्छी स्थिति में हैं। वहीं, 'हैवान' की हालत पस्त हो गई है। जानिए कल मंगलवार को किस फिल्म ने कितने कमाए?

विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
मंगल को रहा 'हनुमान अंश' का दंगल
फिल्म 'हनुमान अंश' ने 39वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन मंगलवार को भी इस फिल्म ने दंगल किया। कल इस फिल्म का सिनेमाघरों में 40वां दिन था। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने कल भी 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 231.19 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 291.40 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

'धुरंधर'-'पठान' और 'छावा' को पीछे छोड़ा
फिल्म 'हनुमान अंश' ने 40वें दिन की कमाई के मामले में 'धुरंधर' समेत कई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 
 
फिल्म 40वें दिन का कलेक्शन
हनुमान अंश 8.25 करोड़ रुपये
धुरंधर 2.60 करोड़ रुपये
पठान 2.55 करोड़ रुपये
छावा 1.40 करोड़ रुपये
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 1.38 करोड़ रुपये

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' ने कितने कमाए?
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है। यह फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कल मंगलवार को 12वें दिन इसका कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा। इससे एक दिन पहले भी फिल्म ने इतनी कमाई की थी। 'मिर्जापुर' का इंडिया नेट कलेक्शन 195.74 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि यह जल्द ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी।
विज्ञापन

हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'हैवान' की हालत पस्त
फिल्म 'हैवान' की बॉक्स ऑफिस पर बुरी स्थिति है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म की पहले वीक ही हालत खराब हो चुकी है। पहले सोमवार इसने 70 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन भी इतना ही कलेक्शन जुटाया। 'हैवान' का टोटल नेट कलेक्शन 8.77 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें