फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ के चमत्कार से फीकी पड़ीं करीना-कुणाल की फिल्में, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी बरकरार

Wed, 23 Sep 2026 08:31 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपनी रिलीज के कई दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस में नंबर वन है। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर की गद्दी पर बैठी है। मगर कुणाल की फिल्म ‘वाइब’ और करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे। जानें किसके लिए शुभ रहा मंगलवार... 
विज्ञापन
हनुमान अंश, वाइब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को भी बढ़िया कमाई हुई है। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल अब भी सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। मगर दूसरी तरफ ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के कलेक्शन में किसी तरह का कोई उछाल दिखाई नहीं दे रहा। इन सबसे बेहतर कमाई ‘रेसिंडेट ईविल’ की हो रही है। 

विज्ञापन

दायरा फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

फिल्म ‘दायरा’ लाखों में सिमटी 
करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं। मगर कलेक्शन लाखों से ज्यादा बढ़ नहीं रहा। वीकेंड होने के बाद भी फिल्म ने तीन दिनों में मात्र  4.50 करोड़ ही कमाई की। मगर सोमवार से फिल्म की कमाई और ज्यादा घट गई। चौथ दिन फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपये कमाये। इसी तरह मंगलवार को भी फिल्म 50 लाख रुपये कमा कर सिमट गई।

फिल्म 'वाइब' का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम- @kunalkemmu

फिल्म ‘वाइब’ की कमाई में मामूली बढ़त

फिल्म ‘वाइब’ को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। मगर फिर भी यह ‘हनुमान अंश’ या मिर्जापुर द मूवी के आस-पास भी नहीं पहुंची। 

  • वीकेंड का फायदा उठाने में भी नाकाम होते हुए सिर्फ 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

  • सोमवार को फिल्म ने 90 लाख की कमाई की। 

  • मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाते हुए 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। 

  • फिल्म ‘वाइब’ का अब तक का टोटल कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन बेहतर 
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का सिनेमाघरों में भौकाल अब भी जारी है। फिल्म ने 19वें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर बात करें फिल्म की टोटल कमाई की तो फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुल 219.70 करोड़ की कमाई की।

रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स

‘रेसिडेंट ईविल’ दर्शकों को लुभा रही

फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषी फिल्मों से ज्यादा हो रही है। 

  • अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.60 करोड़ की कमाई की थी। 

  • अपनी रिलीज से दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने  3.35 करोड़ का कारोबार किया था।

  • रविवार को रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 3.65 रुपये का कलेक्शन किया। 

  • सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की। 

  • वहीं मंगलवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 

  • ‘रेसिडेंट ईविल’ की कुल कमाई की तो फिल्म ने अब तक 12.25  करोड़ का करोबार कर लिया है।

विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई अब भी जारी 
अपनी रिलीज के 47 दिन बाद भी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ते हुए फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। मंगलवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया। 

  • फिल्म ने सातवें शनिवार को 9.75 करोड़ की कमाई की थी। 

  • सातवें रविवार फिल्म की कमाई 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

  • सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 4.15 करोड़ रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें