फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' पर निगाहें, अक्षय की इस फिल्म को पछाड़ा; 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह

Mon, 14 Sep 2026 01:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म ‘हनुमान अंश’ कई बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़कर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में पहुंच चुकी है। जानें कैसा रहा इस फिल्म का अब तक का सफर?
विज्ञापन
फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में भी नई रिलीज हुई फिल्मों से बेहतर कमाई कर रही है। लगातार कई बड़े बजट की फिल्मों को पहले टक्कर देने और फिर  पछाड़ने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। सबसे पहले जानिए रिलीज के बाद से किन फिल्मों पर भारी पड़ी हनुमान अंश?

कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन?

  • पहले हफ्ते: 'हनुमान अंश' का सामना बॉक्स आफिस पर कई मेगा बजट फिल्मों से हुआ। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका बजट मात्र दो करोड़ रुपये था। जब यह रिलीज हुई तब इसका सामना सीधा क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और मार्वल की 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी बड़े बजट की फिल्मों से था। पहले हफ्ते इसने मात्र 1 करोड़ 8 लाख रुपये ही कमाए।
  • दूसरे हफ्ते: 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई। उसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। इस हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 40 लाख रुपये का कारोबार किया। कई सिनेमाघरों से इसके शोज घटाकर फिल्म उतारने की तैयारी शुरू हो गई। 
  • तीसरे हफ्ते: अचानक चमत्कार हुआ और फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ना शुरू हुई। 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने का फायदा फिल्म को मिला। इसके अलावा वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा हुआ। इसी हफ्ते रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक' पर सबका सामना करते हुए 'हनुमान अंश' ने इस वीक 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 
  • चौथे हफ्ते: इस हफ्ते 'आवारापन 2' का क्रेज कम हुआ और 'टॉक्सिक' बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इन दोनों की कमाई गिरने का सीधा फायदा इस फिल्म को मिला और चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ कमा डाले।
  • पांचवे हफ्ते: इस हफ्ते 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज हुई पर उसकी रिलीज का 'हनुमान अंश' पर कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म ने पांचवे हफ्ते हर दिन डबल डिजिट में कमाई की। वीकडेज पर तो फिल्म ने 'मिर्जापुर द मूवी' को भी मात दी। पांचवे हफ्ते फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • छठे हफ्ते: अपने छठे हफ्ते में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इस हफ्ते रिलीज हुई सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का इस पर कोई असर नहीं। यह हर दिन 'हैवान' और 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई को पीछे छोड़ रही है। इस हफ्ते अब तक इसने 52.52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

साल की टॉप 3 फिल्मों में पहुंची 'हनुमान अंश' 

ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इस लिस्ट में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम टॉप पर है। फिल्म ने 1149.30 करोड़ रुपये कमाये थे।
वहीं दूसरे नंबर पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 329.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 'हनुमान अंश' की निगाहें इसका रिकॉर्ड तोड़ने पर हैं। फिल्म साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसने अब तक 214.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'बॉर्डर 2' का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए इसे 114.8 करोड़ रुपये और कमाने हैं और जिस तरह यह फिल्म कमाई कर रही है, यह रिकॉर्ड टूटने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे।

विज्ञापन

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्श् - फोटो : instagram @taranadarsh

इस वीकेंड फिल्म का कलेक्शन कितना? 

  • इस वीकेंड भी फिल्म 'हनुमान अंश' का कलेक्शन काफी अच्छा रहा।
  • फिल्म ने शुक्रवार को 10.50 करोड़ कमाए।
  • शनिवार को 18.50 करोड़ का कारोबार किया।
  • रविवार को इसने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • फिल्म ने भारत में अब तक 214.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 268.05 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें