लंदन में एकल सिंगर के रूप में पहले भारतीय
वेम्बली स्टेडियम इंग्लैंड के लंदन में स्थित है। इस स्टेडियम में ज्यादातर ग्लोबल स्टार्स परफॉर्म करते हैं। मगर दिलजीत दौसांझ ऐसे पहले भारतीय हैं जो इस स्टेडियम में प्रस्तुति दे रहे हैं। हालांकि 92000 फैंस की उपस्थिति के साथ भी वह सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड नहीं बना पाये। यह रिकॉर्ड सिंगर अडेल ने 2017 में बनाया था। उस कॉन्सर्ट में 98,000 फैंस मौजूद थे।
दिलजीत दोसांझ, टेलर स्विफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
2024 में टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट से तुलना
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने 2024 में एराज टूर का वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन हुआ था। यह दुनियाभर के सबसे बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट में से एक था। 20 से 23 जून 2024 तक चलने वाले इस शो में हर दिन 92,000 लोगों की भीड़ आई थी। इस शो में कई मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं थीं। बात करें दर्शकों की मौजूदगी की तो दिलजीत के शो में 3000 ज्यादा फैंस ने शिरकत की।