कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन?
साल की टॉप 3 फिल्मों में पहुंची 'हनुमान अंश'
ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इस लिस्ट में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम टॉप पर है। फिल्म ने 1149.30 करोड़ रुपये कमाये थे।
वहीं दूसरे नंबर पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 329.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब 'हनुमान अंश' की निगाहें इसका रिकॉर्ड तोड़ने पर हैं। फिल्म साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसने अब तक 214.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'बॉर्डर 2' का रिकाॅर्ड तोड़ने के लिए इसे 114.8 करोड़ रुपये और कमाने हैं और जिस तरह यह फिल्म कमाई कर रही है, यह रिकॉर्ड टूटने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे।
इस वीकेंड फिल्म का कलेक्शन कितना?