फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर लाने का हंसल ने किया समर्थन, आमिर के फैसले को बताया दूरदर्शी

Thu, 31 Jul 2025 09:14 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hansal Mehta On Sitaare Zameen Par: सिनेमाघरों के बाद अब आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर ला रहे हैं। अब आमिर के इस फैसले का हंसल मेहता ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
हंसल मेहता और सितारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने आमिर खान द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'सितारे जमीन पर' को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत यूट्यूब पर रिलीज करने के फैसले का समर्थन किया है। एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट में निर्देशक ने इस योजना के फायदों को समझाते हुए इसे एक स्मार्ट और दूरदर्शी कदम बताया, जिसकी तारीफ होनी चाहिए।

डिस्ट्रीब्यूशन इको सिस्टम को मजबूत करेगा यह मॉडल

विज्ञापन

हंसल मेहता ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह कदम पारंपरिक मॉडलों के लिए खतरा नहीं है, बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन इको सिस्टम के लिए एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा इको सिस्टम क्षण भर खुशी देने वाले और दिखावे के तमाशे की ओर झुका हुआ है। निर्देशक ने कहा, “थियेटर विंडो को सख्त आदेशों की तरह माना जाता है, जबकि ओटीटी थिएटर के बाद एकमात्र सहारा बन गया है।
बहुत सी अच्छी फिल्में गायब हो जाती हैं या बेकार हो जाती हैं। यह न तो टिकाऊ है और न ही हमारे द्वारा किए गए काम की विविधता के लिए उचित है। अगर यह मॉडल काम करता है, तो यह ज्यादा से ज्यादा निर्माताओं को ऐसी फिल्मों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जो मौजूदा वक्त में इस क्षेत्र पर हावी हो रही एक जैसी मानसिकता का पालन नहीं करती हैं।
विज्ञापन


हंसल मेहता ने गिनाए फायदे
इस मॉडल के तीन प्रमुख फायदों के बारे में बताते हुए हंसल ने लिखा कि यह मेकर्स को फिर से उनकी फिल्मों पर नियंत्रण देता है। ताकि वो ये चयन कर सकें कि उनकी फिल्म कब और कैसे दर्शकों तक पहुंचे। दूसरा एक मजबूत टिकाऊ रेवेन्यू देता है। साथ ही ये एक लोकतांत्रिक पहुंच भी देता है। साथ ही मेहता ने इसके लंबे फायदे भी गिनाए।

ओटीटी को एक ऑप्शन के रूप में काम करना चाहिए
इसके अलावा निर्देशक ने साफ किया कि यह मॉडल सिनेमाघरों या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हमला नहीं है, बल्कि सुधार की दिशा में एक कदम है। थिएटर विंडो लचीली होनी चाहिए और ओटीटी प्लेटफॉर्म को सिर्फ कई कई विकल्पों में से एक के रूप में काम करना चाहिए न कि एकमात्र विकल्प के रूप में। हंसल मेहता ने इंडस्ट्री के लिए ऐसे प्रयोगों की सराहना करने की बात कही। उन्होंने कहा ऐसे मॉडल एक पुल का काम कर सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा।

1 अगस्त से यूट्यूब पर मौजूद होगी ‘सितारे जमीन पर’
जाहिर है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के सिनेमाघरों के बाद अब सीधे यूट्यूब पर लाने की घोषणा की है। यह फिल्म यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत आएगी। जहां दर्शकों को पैसे देकर फिल्म देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 अगस्त को आमिर के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें