फिल्म 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yrf
‘वॉर 2’ में नजर आएंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस एक्शन पैक्ड फिल्म में कियारा के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।