फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: 'हमराज' से 'छावा' तक इन फिल्मों में अक्षय खन्ना ने निभाया विलेन का रोल; लोगों ने खूब की नफरत

Sun, 16 Feb 2025 01:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava: अपने तीन दहाई के करिअर में अक्षय खन्ना ने चार बार विलेन का किरदार अदा किया है। उन्होंने अपने अभिनय से चारों बार दर्शकों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं किन चार फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विलेन के रूप में जमे अक्षय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय खन्ना को बॉवीवुड में बहुत कम शोहरत मिली है। शुरूआत में वह 'बॉर्डर', 'दिल' और 'दिल चाहता है' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में हास्य भूमिका निभाने की कोशिश की। धीरे-धीरे वह फिल्मों में विलन के रोल निभाने लगे। कई फिल्मों में अक्षय ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम किया, लेकिन कहा जा सकता है कि वह विलन के रोल के लिए परफेक्ट हैं। अक्षय ने चार फिल्मों में विलेन का किरदार अदा किया है। लोगों ने इसे खुब सराहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब से
हमराज
अक्षय खन्ना ने सबसे पहले 'हमराज' फिल्म में विलेन का किरदार अदा किया है। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। यह फिल्म 1998 में आई फिल्म 'ए परफेक्ट मर्डर' से प्रेरित थी। फिल्म में अहम किरदार में बॉबी देओल और अमीषा पटेल थीं। फिल्म को काफी लोगों ने सराहा। वहीं फिल्म में विलन के तौर पर अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हुई। 

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: सिनेमाघरों में छावा की जमकर हो रही बुकिंग; शो को लेकर उठाया बड़ा कदम

अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब से
रेस
साल 2008 में 'रेस' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का रोल निभाया। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो जायजदा हड़पने के लिए अपने सौतेल भाई का कत्ल करना चाहता है। अक्षय के इस किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म में सैफ अली खान, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ, अनिल कपूर और अमीषा पटेल हैं। फिल्म आज भी खूब पसंद की जाती है।

यह खबर भी पढ़ें: 'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, दो दिनों में जमकर बरसे नोट

अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब से
ढिशूम
साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म औसत रही। फिल्म में एक बार फिर अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो खिलाड़ी को किडनैप करके भारत और पाकिस्तान का मैच फिक्स करना चाहता है। फिल्म में जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडीज हैं।
विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब से
छावा
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में भी अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार अदा किया है। इसमें उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस फिल्म का जब ट्रेलर आया था तभी फैंस ने अक्षय कुमार के लुक और अदाकारी की तारीफ की थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय ने सबसे बेहतरीन खलनायक की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें