है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फर्स्ट लुक में हुआ एआई का इस्तेमाल
एआई किड्स पिता की जन्मतिथि 24 अप्रैल बताते हैं। बता दें कि वरुण धवन का जन्मदिन इसी दिन होता है। वीडियो में आगे वरुण धवन की एंट्री होती है। उनके किरदार का नाम जैस है। वे हाथों में जयमाला थामे झांकते दिख रहे हैं।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रीत और बानी के इश्क में उलझे वरुण धवन!
आगे मृणाल ठाकुर की झलक देखने को मिली है, जिनके किरदार का नाम बानी है। इसके बाद पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और उनके किरदार का नाम प्रीत है। वरुण धवन को बानी और प्रीत दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखाया गया है।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजंस ने क्या कहा?
फर्स्ट लुक पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। खासतौर पर एआई के इस्तेमाल पर रिएक्शन मजेदार हैं। कुछ लोगों को यह बहुत पसंद आया है। नेटिजन लिख रहे हैं, 'एआई वाले लाइक करें'। वहीं, कुछ ने लिखा है, 'एआई का इस्तेमाल सिर्फ प्रोमो तक रहे तो बेहतर है'। कुछ को फर्स्ट लुक में गोविंदा की फिल्म 'सैंडविच' की झलक आ रही है, तो कुछ को फिल्म 'जुड़वा' वाली।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी रिलीज?
यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन वरुण धवन के पिता व दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है।