फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 'सोढ़ी' मामले से जुड़े पूछे सवाल जवाब

Sun, 12 May 2024 08:24 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है। पुलिस उनकी छानबीन कर रही है। इसी मामले में हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट का दौरा किया, जहां उन्होंने 'सोढ़ी' के पूर्व सह-कलाकारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लंबे वक्त से लापता हैं। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को अभिनेता की कोई खोज खबर नहीं मिली है। अभिनेता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। करीब 20 दिनों से ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण गायब हैं। साथ ही उनके मिलने की दुआ मांग रहे हैं। अभिनेता 22 अप्रैल से लापता हैं। ऐसे में हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट का दौरा किया।

विज्ञापन

टीएमकेओसी के सेट पर पहुंची पुलिस

गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के कई कलाकार अभिनेता के संपर्क में थे। इसके चलते पुलिस ने मामले में उनसे पूछताछ की है। उन्होंने गुरुचरण सिंह के पूर्व को-स्टार्स से पूछताछ की और उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश की।


सोहिल रमानी ने दी जानकारी

शो से जुड़े सोहिल रमानी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों शो के सेट का दौरा किया था। उन्होंने कहा, 'अपनी जांच में दिल्ली पुलिस ने हमारे सेट का दौरा किया था। वे आश्वासन देकर वापस चले गए कि गुरुचरण के प्रति हमारी ओर से कोई बकाया नहीं है। हम उनकी भलाई के लिए प्रार्थना कर रह हैं और आशा करते हैं कि वह जल्द ही मिल जाएंगे।'

विज्ञापन

22 अप्रैल से लापता हैं सोढ़ी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 को लापता हो गए थे। वह मुंबई के लिए जाने के लिए दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले थे, हालांकि, वह हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचे और न ही घर लौटे। पुलिस को 27 अप्रैल को सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि अभिनेता 22 अप्रैल की रात 9:14 बजे दिल्ली के पालम इलाके में थे, जिसके बाद वह लापता हो गए।   

विज्ञापन


दूसरे दिन चला 'श्रीकांत' का जादू, जानें KOTPOTA का हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें