गायक गुरु रंधावा अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उत्साहित भी हैं। गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा 'कुछ खट्टा हो जाए' फिल्म से अभिनय की शुरुआत करेंगे। अब गुरु रंधावा फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनय करियर की शुरुआत करने के बारे के बात की। साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वे अभिनय की दुनिया में क्यों आए और उन्होंने अभिनय के लिए खुद को कैसे तैयार किया।
गुरु से सीखा अभिनय
गुरु ने कहा कि किसी फिल्म में अभिनय करना किसी संगीत वीडियो में अभिनय करने से बहुत अलग है। जब आप कई वर्षों से कैमरे का सामना कर रहे हैं तो आपको एक निश्चित आराम मिलता है, लेकिन पहले अंतर यह था कि मैं लिप-सिंक करता था, जो आसान था, लेकिन जब मैं अभिनय में आया तो यह अलग हो गया। मैं अपने कोच के पास गया और उनसे मुझे भाव व्यक्त करना, संवाद प्रस्तुत करना और एक दृश्य के लिए अभिनय सिखाने के लिए कहा।
Saturday Box Office: 100 करोड़ी बनेगी शैतान? योद्धा ने पकड़ी रफ्तार और जानें बस्तर-आर्टिकल 370 का हाल
गायक से ऐसे बने अभिनेता
गुरु ने आगे कहा कि मुझे अभिनय में आने में कई साल लग गए, क्योंकि मैं आश्वस्त होना चाहता था कि मैं खुद को साबित कर सकता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में चले। अब जब मैं तैयार हूं तो मैं यहां रहने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि गायन दसवीं कक्षा की परीक्षा देने जैसा है, जबकि अभिनय बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने जैसा है। बारहवीं कक्षा तक पहुंचने के लिए आपको दसवीं कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी और यही कारण है कि मैंने अभिनय में आने से पहले अपना समय लिया। मुझे उम्मीद है कि मैं एक अभिनेता के रूप में भी अच्छे अंक हासिल करूंगा।
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, दिवंगत गायक की मां ने दिया बेटे को जन्म
हॉलीवुड जाना चाहते हैं गुरु
गुरु ने कहा कि मैं हॉलीवुड जाना चाहता हूं, वह मेरी स्नातक परीक्षा होगी। मैं इरफान सर की तरह ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मैंने तीन फिल्में शूट की हैं, जो एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और उनमें से एक अखिल भारतीय परियोजना है। मैं बाकी सब जो कर रहे हैं, उससे कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मैं असफलता से नहीं डरता।
Randeep Hooda Interview: कांग्रेस की गोभी खोदने के लिए नहीं बनाई ये पिक्चर, सशस्त्र क्रांति पर इतिहास...