देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
साझा किया आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव
देबिना बनर्जी ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मथुरा और वृंदावन यात्रा की कुछ झलकियां शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यात्रा बेहद आनंददायक रही।
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
देबिना ने लिखा, 'आभारी महसूस कर रहे हैं'
देबिना ने कैप्शन लिखा है, 'मथुरा ने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया! वृंदावन होम टावर्स में ठहरने से लेकर वहां 'हरे राम हरे कृष्ण' के मंत्रों को सुनने तक, यह यात्रा बहुत खास रही। सब कुछ शांतिपूर्ण और प्रेम से भरा हुआ लगा। हमें बेहद खुशी है कि हमारे नन्हे-मुन्ने धार्मिक नगरी के मंदिर दर्शन कर पाए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर पाए। हमें प्रेमानंद महाराज जी से भी मिलने का मौका मिला, उनके शब्दों ने हमारे दिल को छू लिया। इस खूबसूरत जीवन के लिए सचमुच आभारी महसूस कर रहे हैं।
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेमानंद महाराज ने दिया यह सुझाव
वृंदावन यात्रा के दौरान प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे गुरमीत ने अपना और देबिना का परिचय देते हुए कहा, 'हम दोनों ने सबसे पहला काम राम औऱ सीता का किया है। वहां से इतना प्रेम मिला है। आपसे बस इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें'। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'भगवान का नाम जरूर स्मरण करते रहिए। उससे और भी उन्नति के चांस हैं। नाम स्मरण करते रहें, नाम न भूलें। भगवान के नामों में बहुत बड़ी सामर्थ्य है। राम भगवान का आपको अभिनय करने का सौभाग्य मिला, उन्हीं का नाम स्मरण करिए'।
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस शो में नजर आ रहे हैं देबिना-गुरमीत
वृंदावन में कपल ने मंदिर दर्शन किए। इसके अलावा वे गौशाला भी गए, जहां गौसेवा की। बता दें कि बिना और गुरमीत चौधरी इन दिनों रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। देबिना बनर्जी काफी वक्त से इंडस्ट्री से दूर थीं। मगर, इस शो के जरिए उन्होंने वापसी की है।