निर्देशकों और निर्माताओं से आशीष ने यह बात कही
आशीष विद्यार्थी ने 11 भाषाओं की लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। ऐसे में उनका कहना है 'मैं एक बेहतरीन अभिनेता हूं।' उन्होंने बताया है कि वह फिल्मों में ऐसी भूमिका चाहते हैं जो उनकी काबिलियत के साथ इंसाफ कर सके।
अपने व्लॉग में आशीष ने इंडस्ट्री के लोगों के बारे में बात की। उन्होंने निर्देशकों और निर्माताओं से कहा 'अगर आपने अब तक हमें वह भूमिकाएं नहीं दीं जिसका मैं हकदार था, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अब भी इन भूमिकाओं को मुझे नहीं दे सकते।'
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए साथ आया खानदान, करवाया यह खास फोटोशूट