सुरभि ज्योति और गश्मीर महाजनी के शो ‘गुनाह’ का दूसरा सीजन अपनी वापसी के लिए तैयार है। इसके पहले भाग को फैंस ने काफी पसंद किया था। शुक्रवार को निर्माताओं ने वेब शो का एक दिलचस्प टीजर जारी किया। टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “इस साल इंसाफ नहीं, बदला होगा संकल्प” सीरीज का निर्देशन अनिल सीनियर ने किया है और इसके दूसरे सीजन में अनिल सीनियर शामिल हैं।
बढ़ेंगी तारा की चुनौतियां
सुरभि ज्योति एक बार फिर तारा की भूमिका दोहराती हुई नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने किरदार को लेकर कहा, "सीजन 1 ने सभी को तारा की दुनिया से परिचित कराया। उसके संघर्ष, उसके रिश्ते और उसकी पसंद बताई, लेकिन सीजन 2 बिल्कुल नए स्तर पर है। तारा को ऐसी परिस्थितियों में फेंक दिया जाता है जो उसके लिए एक चुनौती बन जाती है। अभिमन्यु के साथ उसके रिश्ते में आए मोड़ दिल दहला देने वाले हैं, और मुझे लगता है कि जो भी कभी प्यार, अपराधबोध या मुक्ति से जूझा है, वह उसकी कहानी से गहराई से जुड़ जाएगा। मैं दर्शकों को उसका यह पक्ष दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
Karan Aujla: परी के साथ परफॉर्मेंस के बाद AAP नेता राघव चड्ढा से मिलने पहुंचे करण औजला, गले मिलकर किया स्वागत
अभिमन्यु को भी करना होगा मुश्किलों का सामना
अभिनेता गश्मीर ने भी दूसरे सीजन में अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "गुनाह सीजन 2 में अभिमन्यु का सफर असाधारण होने वाला है। इस बार उसे और संघर्ष करना होगा और उसकी कमजोरियां भी सामने आएंगी। मुझे विश्वास है कि दर्शक किरदार की भावनात्मक कहानी से जुड़ पाएंगे।
Govinda: 'ये न कहें कि आपका पार्टनर बहुत शरीफ है...' गोविंदा की पत्नी ने शादी में बेवफाई पर खुलकर की बात
इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर
निर्माताओं ने टीजर जारी करते हुए वेब शो के स्ट्रीम डेट का भी खुलासा किया है। ‘गुनाह सीजन 2’ का प्रीमियर 3 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।