गुजराती फिल्मों और शो में किया काम
एक साधारण परिवार से आने वाले राठौड़ अपनी स्थानीय बोली और कॉमेडी के जरिए सामाजिक संदेश देने के अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। सोशल मीडिया करियर के अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों और कॉमेडी शो में भी काम किया था।
रील्स हो रही वायरल
उनकी मौत की खबर के बाद, ये रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। फॉलोअर्स वीडियो के कंटेंट और कुछ ही घंटों बाद हुए जानलेवा हादसे के बीच के इस अजीब संयोग को देखकर हैरान और दुखी थे।
पुलिस भाभर के पास हुई मोटरसाइकिल टक्कर के मामले की जांच कर रही है।