लोग बोले- नागरिक भावना का सम्मान करना चाहिए
हितेश ठक्कर बैंकॉक रवाना होने वाले थे। सूरज एयरपोर्ट से उनकी उड़ान थी। उससे पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर ही खमन खाया। मगर, उनके खमन खाने का अंदाज कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा, क्योंकि वे फर्श पर बैठकर यह गुजराती डिश खा रहे थे। इसके बाद तमाम यूजर्स ने उनकी तहजीब पर सवाल उठा दिया। लोगों का कहना है कि अभिनेता को सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक भावना का सम्मान करना चाहिए।
यूजर बोले- 'गर्व है कि जड़ों से जुड़े हैं'
एक यूजर ने लिखा, 'इन अंकल पर गर्व है, जो अपनी जड़ों से जुड़े हैं। बैंकॉक की फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर ये अपने पारंपरिक खाने को जिस अंदाज में फर्श पर बैठकर खा रहे हैं, वह बताता है कि ये अपनी जड़ों से जुड़े हैं'।
यूजर बोले- 'जड़ों से जुड़े होने की आड़ में खराब व्यवहार मत थोपिए'
विराज सेठ नाम के एक यूजर ने लिखा, 'गुजरातियों को सामाजिक शिष्टाचार सीखने की जरूरत है। हमारे पास इसे सीखने के साधन और संसाधन हैं। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और जड़ों से जुड़े होने की आड़ में बुरे शिष्टाचार को थोपना बंद करें। जब आप विदेश यात्रा करते हैं तो केवल गुजराती भोजन खाना बंद करें। विभिन्न संस्कृतियों, व्यंजनों और परंपराओं का अनुभव करें। अपना दिमाग खोलें। अच्छे कपड़े पहनें। अच्छा बोलें। सभी देशों के लोगों से बातचीत करें। इस 'अपनी जड़ों पर गर्व करें' के बकवास के झांसे में न आएं। आप अपनी जड़ों पर गर्व कर सकते हैं, बिना इतना असुरक्षित महसूस किए कि आप उन्हें हर जगह दिखाते रहें।
एक यूजर ने लिखा, 'इसका एक कारण यह भी है कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नफरत मिल रही है'। कुछ यूजर ने कहा, 'स्वच्छता का ख्याल भी तो रखना चाहिए'। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि अखबार पर क्यों खाना खा रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, 'इसे जड़ों से जुड़ा होना नहीं कहते, यह असभ्यता है'।