इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘टाइगर 3’ के बाद इमरान हाशमी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। यूजर्स फिल्म को काफी प्यार दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीतने में कामयाब रही। पढ़ते हैं यूजर्स ने फिल्म को लेकर कैसे रिएक्शन दिए?
नेटिजन्स ने की तारीफ
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी पर आधारित है। फिल्म कुख्यात आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे को दिखाती है। नेटिजन्स को फिल्म और उसकी कहानी दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अभी ‘ग्राउंड जीरो’ देखी। इमरान हाशमी ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यह एक शानदार फिल्म है। जरूर देखें।’
एक अन्य ने लिखा, ‘ग्राउंड जीरो’ एक बेहतरीन एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इसमें देशभक्ति के कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाले पल भी हैं। इमरान हाशमी ने आश्चर्यजनक रूप से एक बीएसएफ अधिकारी के रूप में शानदार अभिनय किया है। और बाकी सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में बिल्कुल ठीक हैं।’
एक और नेटिजन ने लिखा, ‘कश्मीर में 38 साल बाद एक फिल्म दिखाई गई और यह सिनेमा से कहीं बढ़कर थी। ग्राउंड जीरो ने उन लोगों के दिलों को छू लिया, जिन्होंने इसकी वास्तविकता को जिया है। बीएसएफ जवानों ने फिल्म की प्रामाणिकता और भावनात्मक गहराई की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अनुभवों का आईना बताया है।’ बाकी की प्रतिक्रियाएं नीचे देखें:
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Box Office Collection: पहले दिन बुरा रहा ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल, एक्सपर्ट्स बोले- ‘उरी’ देखी और बस…
‘ग्राउंड जीरो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इमरान हाशमी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आएगा।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Movie Review: ‘ग्राउंड जीरो’ के सामने इमरान की इमेज बड़ी चुनौती, देशभक्ति का एक और चैप्टर पूरा
फिल्म की स्टार कास्ट
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ साल 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाई है। इमरान के अलावा साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।