रिकी को भारत सरकार पर पूरा भरोसा
सरकार ने अपनाया कड़ा रुख
केंद्र सरकार ने हमले के जिम्मेदार आतंकियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा देने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों ने भी सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में पूरा समर्थन देने की बात कही है। इसके अलावा सरकार ने 1960 के सिंधु जल संधि को तब तक निलंबित करने का फैसला किया है, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता। साथ ही, अटारी चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी वीजा रद्द कर दिए हैं।
संगीत के जरिए फैला रहे जागरूकता
इस बीच, रिकी केज ने राजधानी में आयोजित विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति दी। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी समर्थक के तौर पर उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बच्चों के स्वास्थ्य, कल्याण और विकास पर प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में प्रस्तुति देना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं 2018 से यूनिसेफ के साथ काम कर रहा हूं और यह हमारे बीच एक खूबसूरत सहयोग रहा है और इसलिए आज मुझे ऐसा करने पर गर्व है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य, कल्याण और बच्चों के विकास पर इसके प्रभावों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा और यह मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्होंने संगीत की ताकत पर भी बात की और कहा, "संगीत न केवल समस्याओं के प्रति जागरूक करता है, बल्कि हमें उनके समाधान के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित करता है।"
जीत चुके हैं कई ग्रैमी पुरस्कार
रिकी केज ने 2015 में अपने एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता था। इसके बाद 2022 और 2023 में स्टुअर्ट कोपलैंड के साथ 'डिवाइन टाइड्स' के लिए दो और ग्रैमी जीते। अब 2025 में उनके एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' को ग्रैमी के लिए नामांकन मिला है।