फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrika Tandon: पीएम मोदी से मिली तारीफ से बेहद खुश हैं चंद्रिका टंडन, बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही हूं

Thu, 06 Feb 2025 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandrika Tandon:  ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी उपलब्धि की सराहना किए जाने पर खुशी जाहिर की है।
 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, चंद्रिका टंडन - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने हाल ही में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी थी। अब गायिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। 

 

विज्ञापन

चंद्रिका टंडन ने पहली बार जीता ग्रैमी
चंद्रिका टंडन गायिका होने के साथ एक उद्यमी भी हैं। वह पूर्व पेप्सिको सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं। उन्होंने रविवार को अपने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए 'बेस्ट न्यू एज, एंबियंट ऑर चांट एल्बम' श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। यह उनके करियर का पहला ग्रैमी है।
Ishika Taneja: इस बोल्ड एक्ट्रेस ने ली दीक्षा, बोलीं- महिलाएं छोटे कपड़े पहनने के लिए नहीं

पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार
चंद्रिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जब भारत के प्रधानमंत्री भारतीय वैश्विक कलाकारों की सराहना करते हैं तो यह एक ऐतिहासिक क्षण होता है । यह एक बहुत ही दयालु और प्रोत्साहक इशारा है! मुझे गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी। लव, लाइट,लाफ्टर।" इसके साथ ही चंद्रिका ने 2023 में अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से एक मुलाकात का पुराना फोटो भी शेयर किया।
Regena Cassandrra Interview: 'भाषा बैरियर नहीं, हम इसे बनाते हैं.. कभी हिंदी इंडस्ट्री में अलग महसूस नहीं किया

प्रधानमंत्री ने की थी तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रिका को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी थी और उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा को सराहा। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "चंद्रिका टंडन को 'त्रिवेणी' एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने पर बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से संगीतज्ञ के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है!"
विज्ञापन

चंद्रिका ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ जीता था पुरस्कार
उन्होंने आगे कहा, "यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी भावुक हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे मिलने की याद आती है।" चंद्रिका टंडन ने यह पुरस्कार अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट एरु मात्सुमोतो के साथ जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें