फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'महाभारत एक धर्मयुद्ध' का ट्रेलर, इस तारीख को स्ट्रीम होगी सीरीज; एआई का जमकर हुआ इस्तेमाल

Sat, 18 Oct 2025 05:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahabharat Ek Dharmayudh Trailer: 'महाभारत; एक धर्मयुद्ध' सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एआई का खूब इस्तेमाल हुआ है। आइए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
महाभारत एक धर्मयुद्ध - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'महाभारत; एक धर्मयुद्ध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाए गए कई बेहतरीन दृश्य हैं। इसमें भव्य महल और युद्ध के दृश्य दिखाए गए हैं। इसके संवाद भी बहुत प्रभावी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इसके ट्रेलर के साथ इसके रिलीज की तारीख भी बताई गई है।
विज्ञापन

 

कब रिलीज होगी सीरीज?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'महाभारत; एक धर्मयुद्ध' का ट्रेलर का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि यह सीरीज अगले हफ्ते जियो स्टार पर रिलीज होगी। उनके मुताबिक यह सीरीज 25 अक्तूबर 2025 को जियो स्टार पर स्ट्रीम होगी। स्टार प्लस पर 26 अक्तूबर को इसका प्रीमियर होगा।

ट्रेलर में दिखा एआई का इस्तेमाल
ऐसे समय में जब दुनिया भर के रचनात्मक समुदाय फिल्म निर्माण में एआई के इस्तेमाल करने की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, तब जियो स्टार ने इस पौराणिक वेब सीरीज में इसका इस्तेमाल किया है। इसने दिखाने की कोशिश की है कि जब एक महाकाव्य तकनीक से मिलता है तो यह बेहतर तरीके से नजर आता है।
विज्ञापन

महाभारत एक धर्मयुद्ध - फोटो : एक्स
तकनीक के जरिए परंपरा और भविष्य के बीच पुल
जियो स्टार के मनोरंजन विभाग के सीईओ, केविन वाज ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा 'हम अपने दर्शकों को जो मनोरंजन प्रदान करते हैं, वह सिर्फ भारत की विविध संस्कृतियों को समेटने तक ही सीमित नहीं है। यह देखने के अनुभव को बेहतर बनाने और तकनीक का फायदा उठाने के बारे में भी है। 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध', एक महाकाव्य और एआई का एक ऐसा संगम है जो नए भारत की भावना को दिखाता है। इस सीरीज के जरिए हम परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल बना रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें