फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा: 'क्या तकलीफ है'? कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर चीची ने तोड़ी चुप्पी; चर्चा करने वालों पर फूटा गुस्सा

Fri, 25 Sep 2026 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda On Dating Rumours With Komal Rani: अभिनेता गोविंदा बीते दिनों कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लाला बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों के कथित अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ा। हाल ही में गोविंदा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा लंबे वक्त बाद फिल्म 'रूपा' के जरिए कमबैक करने जा रहे हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री कोमल रानी नजर आएंगी। इस फिल्म की चर्चा के साथ-साथ गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। कोमल रानी के साथ उनके कथित अफेयर की चर्चा फिल्मी गलियारों में चल रही हैं। इस बीच बीते दिन जब दोनों साथ में लाल बाग के राजा के दर्शन पहुंचे तो इन अफवाहों को और हवा मिल गई। इन पर अब गोविंदा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

गोविंदा - फोटो : instagram
बोले- 'करिश्मा कपूर और रवीना के साथ भी गया हूं मंदिर'
गोविंदा ने कहा कि लाल बाग के राजा के पंडाल में कोमल के साथ जाना उनकी आगामी फिल्म से जुड़ा था। साथ ही कहा कि अफेयर की चर्चाएं उनके परिवार से दूर करने और उनकी इमेज खराब करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।
गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लाल बाग के राजा के दर्शन करने गया था। इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ भी मंदिरों में जा चुका हूं। वे मेरे लिए बहुत लकी साबित हुआ था। मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रही थीं। मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था। अब रानी स्वर्णकार के साथ गया हूं। मैंने प्रार्थना की, क्योंकि मैं लंबे समय बाद फिर से शुरू कर रहा हूं।

कोमल रानी-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
पूछा- 'लोगों को क्या परेशानी है'?
गोविंदा ने कोमल रानी स्वर्णकार संग डेटिंग की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी-अभी फिल्म शुरू की है और अभी से ही इसके बारे में इतनी चर्चा हो रही है। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि इतनी चर्चा क्यों हो रही है? मुझे समझ नहीं आता कि अगर हम मशहूर हो रहे हैं तो लोगों को क्या परेशानी है'?
इसके बाद गोविंदा ने दावा किया कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ था, बल्कि उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी कोशिश का हिस्सा था।

'मैंने काम के अलावा किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया'
गोविंदा ने पर्सनल लाइफ को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर कहा, 'यह किसी की गलती नहीं है। यह बहुत सोच-समझकर बनाया गया प्लान था। ऐसा और भी होगा। यह मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी इमेज खराब करने के प्लान का हिस्सा था। उन्होंने पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन वे कभी सफल नहीं हुए। भगवान मेरे साथ थे। मैंने अपने काम के अलावा किसी और चीज पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। कई लोग मेरे अच्छे व्यवहार की तारीफ करते थे। वे कहते थे कि मैं सादगी और अच्छाई में बहुत डूबा हुआ हूं। उन्हें हैरानी होती थी कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में कैसे आ गया'।

बातें बनाने वालों पर जताई नाराजगी
गोविंदा का कहना है कि पर्सनल लाइफ किसी के लिए भी चर्चा का विषय नहीं है। एक्टर ने अपने रिश्तों पर कमेंट करने वालों की भी आलोचना की और कहा कि जिन लोगों की अपनी पर्सनल लाइफ में परेशानियां रही हैं, उन्हें उनके बारे में राय नहीं बनानी चाहिए। एक्टर ने कहा, 'जो लोग ऐसी चर्चा के लायक भी नहीं हैं, वे ऐसी बातें कर रहे हैं। खुद के परिवार टूटने और तलाक होने के बावजूद वे ऐसी बातें कह रहे हैं। अब वे मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं। यह आपको शोभा नहीं देता। हर कोई समझता है कि आप क्या हैं'।
विज्ञापन

गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कोमल रानी के साथ रिश्ते पर क्या बोले?
उन्होंने कहा कि कोमल के साथ उनके रिश्ते का रूप चाहे जो भी हो, यह लोगों की चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं है, भले ही कोई अफेयर हो। मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं'। 
गोविंदा का आरोप है कि उनके खिलाफ माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। एक्टर ने कहा, 'ये लोग चाहते हैं कि मैं काम न कर पाऊं। मुझे आर्थिक परेशानियां हों। वे मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। असल में, वे एक ऐसा सामाजिक माहौल बना रहे हैं, जो बहुत खतरनाक है। वे लोगों को भविष्य में अपराध करने के लिए उकसा रहे हैं'।
बता दें कि गोविंदा ने बीते दिन मुंबई के लालबागचा राजा में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले पूजा करने के कुछ घंटों बाद ही कोमल के साथ पंडाल पहुंचे थे। इसके बाद दोनों के अफेयर की अटकलें लगने लगीं। इन पर गोविंदा ने अपना पक्ष साफ कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें