गोविंदा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में 'हीरो नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'आंखें' शामिल हैं। इसके अलावा भी कई फिल्मों में उनके रोल और डांस यादगार हैं। हालांकि इन दिनों उनके स्क्रीन से दूर होने की वजह से उनके फैंस निराश हैं। कई लोगों का कहना है कि गोविंदा थोड़ा घमंडी हैं इसलिए उनके करियर में डाउनफॉल आया है। उनके एटीट्यूड की वजह से निर्देशक और निर्माता उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने बताया है कि गोविंदा के साथ क्या दिक्कत है।