फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arti Singh: माता रानी के आशीर्वाद से शुरू हुआ आरती-दीपक का सफर, अभिनेत्री ने पति के लिए किया डांस परफॉर्म

Mon, 21 Apr 2025 06:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arti Singh-Dipak Chauhan Anniversary Week: आरती सिंह और दीपक चौहान ने बीते वर्ष अप्रैल में शादी रचाई। 25 अप्रैल को दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। इसका जश्न शुरू हो गया है।
विज्ञापन
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@artisingh5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने बीते वर्ष अप्रैल में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। आरती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। आरती और दीपक जल्द अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। परिवार में जश्न शुरू हो चुका है। आरती ने पति के लिए एक डांस परफॉर्मेंस डेडिकेट किया है।

विज्ञापन

बीते वर्ष एक-दूजे के हुए आरती-दीपक
आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 अप्रैल 2024 को शादी रचाई। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से एक-दूजे का हाथ थामा। यह जोड़ी अपना एनिवर्सरी वीक सेलिब्रेट कर रही है। रविवार 20 अप्रैल आरती ने कुछ थ्रोबैक फोटो शेयर कर बताया कि दीपक और उनकी जिंदगी का सफर माता रानी की पूजा के साथ शुरु हुआ। आज सोमवार को उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।
 

पति के लिए आरती ने किया डांस परफॉर्म
आरती ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वे व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर बड़ी खूबसूरती से थिरकती नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पहला गाना, जो मेरे पति ने मुझे डेडिकेट किया है। इसलिए मैंने इसमें थोड़ा और प्यार जोड़ने पर विचार किया। वे कहते हैं कि कि ये मैं और आप हैं। तो यह आपके लिए है दीपक। अभिनेत्री ने कैप्शन में अपने पति दीपक को टैग किया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना की बढ़ीं मुश्किलें, अब इस मामले में सुनवाई पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

इन शो में नजर आ चुकी हैं आरती
आरती कॉमेडियन कृ्ष्णा अभिषेक की बहन हैं। उनकी शादी में मामा गोविंदा भी शिरकत करने पहुंचे थे। आरती जहां एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, वहीं दीपक बिजनेसमैन हैं। आरती ने 'थोडा है बस थोड़े की जरूर है', 'परिचय', 'मायका' और 'वारिस' में काम किया है। इसके अलावा 2019 में उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया और चौथी रनर-अप बनीं।

यह खबर भी पढ़ें:
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने की 'केसरी चैप्टर 2' की प्रशंसा, फिल्म में एक कलाकार के लिए लिखा 'बॉस इन फॉर्म'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें