फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, वापस मुंबई लौटे

Sat, 16 Nov 2024 07:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Govinda:  अभिनेता गोविंदा की महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपना रोड शो बीच में ही छोड़ दिया और वापिस मुंबई लौट गए।
 
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
अभिनेता से नेता बने गोविंदा शनिवार को जलगांव जिले में विधानसभा चुनाव के लिए महायुति  उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आए हुए थे। इस दौरान अचान उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें प्रचार अभियान रोकना पड़ गया। गोविंदा, जो मुक्ताईनगर, बोडवाड़, पचोरा और चोपडा में प्रचार करने के लिए जलगांव में थे, मुंबई लौट आए।
 
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
रोड शो के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
गोविंदा पचोरा में एक रोड शो कर रहे थे। उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद इसे बीच में ही रोक दिया गया और वह तुरंत मुंबई के लिए लौट गए।
Film Shelved: एलान के बाद ठंडे बस्ते में चली गईं ये फिल्में, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक को लगा तगड़ा झटका

 
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
सीने और पैर में दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड शो के दौरान अभिनेता को सीने और पैर में दर्द महसूस हुआ, जिसके चलते उन्होंने रोड शो बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि, अभी तक अभिनेता की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। 

 

4 of 5
गोविंदा नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
महायुति के लिए कर रहे प्रचार
अभिनेता गोविंदा ने अपने रोड शो के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए वोट करने को कहा। गोविंदा कांग्रेस से पूर्व लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और अब वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोली लगने से हुए थे घायल
हाल ही में गोविंदा अपनी ही बंदूक से गोली चलने के बाद घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोली उनके पैर में लगी थी। गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबियत ने उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।
Films: द साबरमती रिपोर्ट से पहले इन फिल्मों में दिखी गोधरा कांड की कहानी, गुजरात दंगों की झलक देख कांपे दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें