गोविंद नामदेव और पत्नी सुधा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev
हमारे बीच की समझ इतनी गहरी है कि कुछ कहने की जरूरत नहीं
सुधा ने आगे कहा कि मैंने इस मामले में गोविंद जी से कोई सवाल नहीं किया। मुझे पता है कि ये कैसी बातें हैं और हमारे बीच जो समझ है, वो इतनी मजबूत है कि बाहरी बातें हमें हिला नहीं सकतीं। हां, दुख जरूर हुआ कि उन्होंने इतनी मेहनत से जो इज्जत बनाई है, आज उसी के लिए उन्हें सफाई देनी पड़ रही है।
सोशल मीडिया की एक पोस्ट किसी की पूरी जिंदगी पर सवाल खड़ा कर देती है
सुधा नामदेव ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'आजकल एक छोटी-सी पोस्ट किसी की पूरी छवि पर सवाल खड़े कर देती है। बहुत से लोग गोविंद जी को पर्सनली नहीं जानते, इसलिए वो जल्दी गुमराह हो जाते हैं। ऐसे में सफाई देना जरूरी हो जाता है। लेकिन ये सारी बातें हमारे रिश्ते पर असर नहीं डाल सकतीं।'
गोविंद नामदेव और शिवांगी वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev
अपने पति पर शक करने की तालीम मैंने कभी नहीं ली
सुधा ने आखिरी में कहा कि यहां तक कि जब गोविंद जी ने ट्रोल करने वालों को जवाब देने के लिए खुद एक वीडियो पोस्ट किया, तब भी मैंने उनसे इस बारे में कुछ नहीं पूछा। किसी और के कहने या सोशल मीडिया पोस्ट से अपने पति पर शक करना मैंने कभी सीखा ही नहीं है।
यह खबर भी पढ़ेंः Govind Namdev: 31 साल की शिवांगी से प्यार की अफवाहों पर फूटा गोविंग नामदेव का गुस्सा, बोले- ये बिल्कुल वाहियात
क्या था पूरा मामला?
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब गोविंद नामदेव और शिवांगी वर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उस पर लिखा कैप्शन ऐसा था, जिससे लोगों को लगा कि दोनों के बीच कुछ निजी रिश्ता है।बात इतनी बढ़ी कि गोविंद नामदेव को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट उनकी आने वाली फिल्म 'गौरीशंकर गोहरगंज वाले' के प्रमोशन का हिस्सा थी, लेकिन शिवांगी ने बिना बताए इसे सार्वजनिक कर दिया। इससे गलतफहमियां पैदा हुईं। गोविंद नामदेव ने कहा कि उन्हें ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसी वजह से उन्होंने शिवांगी से हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया।