किसी भी ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहते थे गोविंद
ईटाईम्स के साथ बातचीत में गोविंद नामदेव ने कहा 'लोगों ने हम लोगों को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन मैं इसके पक्ष में नहीं था। इसलिए मैंने उनसे बात करनी बंद कर दी। मैं किसी भी तरह के ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहता हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Shivangi Verma: पब्लिसिटी स्टंट या सच्चा प्यार? सामने आई शिवांगी और गोविंदा नामदेव के रिश्ते की हकीकत, जानिए
मैं किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहता
उन्होंने आगे कहा 'अफवाहें थीं कि (उस रिश्ते से) मेरा घर प्रभावित हुआ है और मैं और मेरी पत्नी अलग रहने पर विचार कर रहे हैं। मैंने तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, और अब भी नहीं देता। हर कोई सच्चाई देख सकता है और अगर कोई सच्चाई से मना करता है, तो यह मेरी समस्या नहीं है। मैं यहां किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं आया हूं।'
गोविंद ने जवाब में शेयर कीं दो तस्वीरें
गोविंद ने बताया 'लोगों को उनके लिए दुख महसूस होने लगा था, न केवल दर्शकों, बल्कि करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को भी। इसलिए एक इज्जतदार अभिनेता होने के नाते मैंने इस मुद्दे पर बोलना अपनी जिम्मेदारी समझी। इसलिए शुरू में दो पोस्ट शेयर कीं।'
गोविंद नामदेव का वर्कफ्रंट
गोविंद नामदेव के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'रेड 2' में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन, वानी कपूर और रितेश देशमुख अहम किरदार में थे।