फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly Trailer: ‘गुड बैड अग्ली’ के ट्रेलर में अजित ही अजित, दो मिनट में एक्शन का मिला ओवरडोज

Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Bad Ugly Trailer: साउथ स्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दो मिनट के ट्रेलर में अभिनेता शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अजित मास मोमेंट्स, स्वैग और शानदार डायलॉग डिलीवरी देखने को मिल रही है। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर तमिल में रिलीज किया है। 

विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर?
सामने आए ट्रेलर में अभिनेता अजित कुमार अपनी पहली फिल्मों की ही तरह एक्शन करते हुए नजर आए हैं। दो मिनट के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी गैंगस्टर वर्सेस गैंगस्टर है। आमतौर पर आजकल की फिल्मों में गुड गैंगस्टर बनाम बैड गैंगस्टर वाली थीम से मिलता-जुलता हुआ। ट्रेलर में फिल्म में मौजूद बेहतरीन कलाकारों की भी झलक मिली है। हमेशा की तरह अजित की स्क्रीन प्रजेंस काफी अच्छी दिखी। बाकी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि अजित कुमार क्या नया लेकर आए हैं?




यह खबर भी पढ़ें: Saif Stabbing Case: बहन सोहा अली खान ने दी अपडेट, हमले के बाद जानें अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट
यह फिल्म पहले पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'विदामुयार्ची' के लिए इसे टाल दिया गया। हालांकि, उसकी रिलीज डेट को भी आगे खिसका दिया गया था। ‘गुड बैड अग्ली’ की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत


अजित का लुक होगा खास
इस फिल्म के बारे में बात करें तो इसमें अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं या वह तीन अलग-अलग किरदारों में भी नजर आ सकते हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें