फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Singh: सोशल मीडिया पर लंबे समय से क्यों सक्रिय नहीं थीं आयशा सिंह? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 19 May 2024 11:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री आयशा सिंह बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थी। अब अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर इस पर जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से उनके लिए दुआ करने की गुजारिश भी की है। 
विज्ञापन
आयशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गुम है किसी के प्यार में' नजर आई अभिनेत्री आयशा सिंह ने हाल में ही एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से सक्रिय ना रहने को लेकर जानकारी दी है। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और कैप्शन के जरिए बताया है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रिय ना होने का बताया कारण 
आयशा सिंह ने अपने तबियत को लेकर फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सक्रिय ना होने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा,'बीते कुछ समय से सक्रिय ना होने के लिए माफी मांगती हूं। मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, लेकिन अब मैं ठीक हो रही हूं। जल्द ही सभी अपडेट्स के साथ आपसे फिर मिलती हूं'। 
'कल्कि 2898 एडी' में इतनी देर स्क्रीन पर दिखेंगे कमल हासन
विज्ञापन


लोगों से की प्रार्थना करने की अपील
अभिनेत्री ने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया। इसको लेकर आयशा ने लिखा,'आप सबसे अनुरोध करती हूं कि आप मेरी निजता का सम्मान करें और मुझे अपनी दुआओं में शामिल करें। याद है जब मम्मी पापा कहते थे ज्यादा मत हंसो अभी रोओगे। इसलिए पहली तीन तस्वीरों में खूब हंसी और मस्ती की थी और फिर आखिरी तस्वीर उसके बाद की है। चेहरा फिलहाल ठीक होने लगा है'। आयशा ने तस्वीरों के बैकग्राउंड में उपयोग किए गए गाने को लेकर भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा,'इस गाने को चुनने के पीछे की वजह है कि अब मैं खुद से थोड़ा और ज्यादा प्यार करने लगी हूं। आप सब को ढेर सारा प्यार'। 
विज्ञापन

KOTPOTA को मिला छुट्टी का फायदा, जानें 10वें दिन की कमाई
'गुम हैं किसी के प्यार में' आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आयशा 'गुम हैं किसी के प्यार में' के पहले सीजन में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'उड़ने की आशा' में एक खास भूमिका में नजर आईं। अभिनेत्री ने जल्द ठीक हो कर फिर से काम करने की इच्छा जताई है।
Naseeruddin Shah: धर्म पर फिल्म बनाना चाहते हैं नसीरुद्दीन शाह, बताया इंसान के लिए सबसे खतरनाक चीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें