साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स और डायरेक्टर बॉलीवुड फिल्मों में अपने टैलेंट का जादू बिखेरते नजर आए हैं। बात करें साउथ के निर्देशकों की तो इसमें प्रियदर्शन से लेकर एटली तक कई दिग्गज नाम शामिल हैं। इसी बीच एक और साउथ डायरेक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री का एलान किया है। जानिए कौन हैं वो..
वाराणसी में किया फिल्म का एलान
साल 2022 में वरुण तेज, उपेंद्र और सुनील शेट्टी स्टारर तेलुगु फिल्म 'घनी' का निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक किरण कोरापति अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। किरण ने हाल ही में अपनी पहली हिंदी फिल्म की जानकारी साझा की है। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा घाट पर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का एलान किया।
मुंबई और लखनऊ में होगी शूटिंग
इस फिल्म का निर्माण साजिद कुरैशी द्वारा किया जा रहा है। किरण की यह डेब्यू हिंदी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई और लखनऊ में की जाएगी। फिल्म के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी। फिल्म के टाइटल को लेकर भी अभी आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है।
यह खबर भी पढ़ें:
जब जया बच्चन ने इस व्यक्ति को बताया था अपना 'तीसरा बच्चा', अमिताभ बच्चन को इस बात का है पछतावा
किरण कोरापति के बारे में
तेलुग फिल्म 'घनी' के निर्देशन के अलावा किरण ने 2023 में 'विमानम' जैसी तेलुगु फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। अब दो साल बाद किरण काम पर वापस लौटे हैं। वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
सिर्फ इमरान हाशमी ही नहीं, ऋतिक रोशन से लेकर शाहिद कपूर तक ने कीं कश्मीर पर फिल्में; यहां देखें मूवीज के नाम
इससे पहले किन लोगों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू
आपको बताते चलें कि हाल ही में साउथ से संदीप रेड्डी वांगा, गोपीचंद मालिनेनी और एटली जैसे निर्देशकों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा, मणिरत्नम, प्रियदर्शन, प्रभुदेवा और एआर मुरुगदास जैसे कई निर्देशक तो सालों से बॉलीवुड की फिल्में डायरेक्ट करते आ रहे हैं।