फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhooth Bangla X Review: 'भूत बंगला' ने जीता दिल; नेटिजंस बोले- 'फुल एंटरटेनिंग'; कैसी लगी खिलाड़ी की एक्टिंग?

Fri, 17 Apr 2026 09:25 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Bhooth Bangla Movie X Review In Hindi: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' आज 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है। फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। सोशल मीडिया पर नेटिजंस फिल्म को लेकर क्या कह रहे हैं? जानिए
विज्ञापन
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' आज शुक्रवार को दर्शकों तक पहुंच गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब थिएटर्स में स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' सजी हुई है। इसकी टक्कर में आई अक्षय कुमार की फिल्म ने दर्शकों पर क्या असर छोड़ा है? जानिए  

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आई फिल्म
फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नेटिजंस फिल्म से जुड़ी क्लिप और फोटोज साझा कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं, दोस्तों'।
 

'धुरंधर 2' के बाद ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी
यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर है। 'धुरंधर 2' के बाद एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी, जिसे बच्चों के साथ देखा जा सके। इसमें अच्छी कॉमेडी, अच्छा हॉरर और प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का पुराना, जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलता है। इसका ह्यूमर कुछ जगहों पर ही असरदार लगता है, लेकिन फिर भी यह एक 'पैसा वसूल' फिल्म है। हालांकि, वीएफएक्स और म्यूजिक दर्शकों को खास पसंद नहीं आया है। 
 

भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
'थ्रिलर फिल्म ऑफ द ईयर'
फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों ने एंटरटेनिंग बताया है और इसे साल अब तक की बेहतरीन थ्रिलर फिल्म कहा है। अक्षय कुमार की एक प्रशंसक खासतौर से यह फिल्म देखने विदेश से भारत आई हैं। उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई है।

   
विज्ञापन

भूत बंगला अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने जीता दिल
इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय कुमार की अदाकारी बेहद पसंद आई है। दर्शकों का कहना है कि उनका पुराना अंदाज वापस लौट आया है। साथ ही परेश रावल और राजपाल यादव की अदाकारी ने चार चांद लगा दिए हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें