आज रात को जारी होगा ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' के मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज को लेकर एक वीडियो जारी किया है और बताया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा। आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर आज रात को जारी किया जाएगा। मेकर्स ने बताया 'ट्रेलर आज रात यानी 13 मई को जी नेटवर्क चैनल्स पर शाम 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर रात 8:20 बजे रिलीज किया जाएगा।'
Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास से भावुक हुए अनुराग कश्यप, शेयर की पुरानी तस्वीर और लिखी दिल की बात
पोस्टपोन हो सकता है ट्रेलर
अब खबर आ रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इस पर अभी कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन किया है।
20 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ 2007 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होनी है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।