फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Genelia D’Souza: ‘मेरी शादी हो गई इसलिए…’, जेनेलिया ने बताया क्यों उन्हें नहीं मिलते ‘सितारे जमीन पर’ जैसे रोल

Tue, 10 Jun 2025 11:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Genelia D’Souza On Sitaare Zameen Par: जेनेलिया डिसूजा अपने करियर में ‘सितारे जमीन पर’ जैसे और भी किरदार निभाना चाहती हैं। लेकिन उन्हें ऐसे रोल ऑफर ही नहीं होते। अब उन्होंने बताया कि आखिर क्यों होता है ऐसा।
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जेनेलिया आमिर खान के साथ उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए जेनेलिया एक लंबे वक्त बाद बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में जेनेलिया ने अपनी भूमिका के बारे में बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें कई बार ऑडिशन देना पड़ा, जिससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसी दौरान जेनेलिया ने ये जरूर बताया कि आखिर क्यों उन्हें अब इस तरह के किरदार ऑफर नहीं हो रहे हैं।

यह आमिर सर की महानता है, उन्होंने मुझमें कुछ देखा

विज्ञापन

‘सितारे जमीन पर’ में अपने किरदार सुनीता के बारे में बात करते हुए जेनेलिया ने कहा कि वो इस तरह के किरदार और भी करना चाहती हैं। फिल्मीमंत्रा मीडिया के साथ अपनी हालिया बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘जब लोगों को पता चला कि मैं 'सितारे जमीन पर' कर रही हूं, तो सभी ने कहा कि हे भगवान, कितनी किस्मतवाली हो तुम, आमिर खान की फिल्म कर रही हो। इस पर मैंने कहा, बेशक यह आमिर सर की महानता है कि उन्होंने मुझमें कुछ देखा। बेशक, उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया। लेकिन आप भी ऐसा कर सकते हैं। आप मुझे कोई भूमिका भी दे सकते हैं।’

‘फिल्म मेकिंग बदल गई, अब हमें अपनी सोच बदलने की जरूरत’
जेनेलिया ने आगे और निर्देशकों के उन्हें इस तरह के किरदार में न लेने के पीछे की वजह का जिक्र किया। अभिनेत्री ने ‘सितारे जमीन पर’ में उनके किरदार को लेकर प्रतिक्रिया देने वालों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप भी मुझे ऐसे किरदारों में ले सकते हैं, लेकिन आप मानदंडों के अनुसार चलते हैं। शायद आपको लगता है कि मैं शादीशुदा हूं इसलिए मुझे इस किरदार की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि फिल्म मेकिंग बदल गई है। इसलिए हमारी मानसिकता भी बदलनी चाहिए।’ 

सही किरदार चुनना महत्वपूर्ण

विज्ञापन

अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अगर आप किसी खास उम्र का किरदार चाहते हैं, तो आपको उसी उम्र के किसी व्यक्ति को कास्ट करना चाहिए। जब हम किसी ऐसे अभिनेता को कास्ट करते हैं जो मेरे द्वारा निभाए गए किरदार से बहुत छोटा होता है, तो वे उस किरदार की छोटी-छोटी बातें नहीं समझ पाते। सही किरदार चुनना महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि सभी को अवसर मिलेंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः Aamir Khan: सामज के लिए इसलिए जरूरी है फिल्म 'सितारे जमीन पर', आमिर खान ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany
20 जून को रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'
आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर आमिर लगातार जेनेलिया के साथ प्रमोशन में जुटे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में जेनेलिया आमिर की पत्नी के किरदार में नजर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें