फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautami Kapoor: बिटिया के 16वें जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दे रही थीं गौतमी, जवाब मिला- 'मां तुम पागल हो?'

Mon, 05 May 2025 05:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gautami Kapoor Daughter Sia: छोटे परदे की चर्चित अभिनेत्री गौतमी कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बिटिया के 16वें जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दे रही थीं कि बेटी भी सुनकर हैरान रह गई। जानते हैं क्या?
विज्ञापन
गौतमी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री गौतमी कपूर टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। वे तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने यह खुलासा अपनी बेटी को लेकर किया है। वे बिटिया सिया को 16वें जन्मदिन पर ऐसा तोहफा देने का विचार कर रही थीं कि सुनकर हैरानी होगी। यहां तक कि मां की बात पर खुद बेटी को भी यकीन नहीं हुआ। 

विज्ञापन

बेटी सिया ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री गौतमी कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी सिया कपूर को उसके 16वें जन्मदिन पर एक प्लेजर टॉय देने के बारे में सोचा था। यह सुनकर खुद सिया को यकीन नहीं हुआ। बिटिया ने मां से पूछा, 'मां, तुम पागल हो गई हो'? बेटी को हैरान देख गौतमी ने उसे इस पर विचार करने को कहा। उन्होंने बेटी से कहा, 'तुम इस बारे में सोचो। तुम एक्सपेरिमेंट क्यों नहीं करतीं? अब तमाम टैबू के बावजूद मेरे इस विचार की तारीफ करती है'।

Jahaan Teaser Out: शॉर्ट फिल्म 'जहां' का टीजर रिलीज, एक्शन का दम दिखाते नजर आए टाइगर श्रॉफ

अब बेटी करती है तारीफ
गौतमी कपूर ने हाउटरफ्लाई से बात करते हुए यह चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यह बहुत मजेदार है कि जब मेरी बेटी 16 साल की हुई, तो मुझे उसे कुछ तोहफा देना था। मैं सोच रही थी कि उसे क्या गिफ्ट दूं? और मैंने सोचा कि क्या मुझे उसे प्लेजर टॉय देना चाहिए? उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने इस बारे में उससे बात की तो उसने हैरानी जताई।  मैंने उससे कहा, 'इसके बारे में सोचो। कितनी मांएं अपनी बेटियों से इस तरह का गिफ्ट देने के बारे में बात करने को तैयार होंगी'? गौतमी ने आगे बताया, 'आज मेरी बेटी 19 वर्ष की है और वह इस बात की तारीफ करती है कि मैंने ऐसा सोचा'।
विज्ञापन

घर एक मंदिर - गौतमी कपूर - फोटो : अमर उजाला
राम कपूर की पत्नी हैं गौतमी
गौतमी कपूर चर्चित एक्टर राम कपूर की पत्नी हैं। गौतमी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में टेलीविजन और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने 'घर एक मंदिर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'परवरिश 2' जैसे कई लोकप्रिय टेलीविजन शोज में काम किया।

Kesari Veer: ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानिए कब दिखेगी सिनेमाघरों में सुनील शेट्टी की फिल्म?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें