राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर का एक वीडियो ने हाल ही में खूब वायरल हुआ और सुर्खियों में भी रहा। इस वीडियो में वह एकता कपूर की नकल करती नजर आईं। इससे पहले एकता ने अप्रत्यक्ष रूप से राम कपूर के वजन घटाने के बदलाव पर कटाक्ष किया था। अब अपने वायरल वीडियो पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
वीडियो को लेकर कही ये बात
अपने वायरल वीडियो पर अभिनेत्री ने कहा सफाई देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से मजाक में बनाया गया था। यह किसी बदले की भावना से नहीं बनाया गया था और सोशल मीडिया यूजर्स उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। गौतमी कपूर ने विक्की लालवानी के साथ उनके पॉडकास्ट के दौरान राम कपूर की भी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, "सौभाग्य से वह यहां नहीं थे। जब वह वापस आएं, तो उन्हें दुनिया भर से हजारों संदेश मिले। फिर उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से देखा और कहा, 'तुम्हारे लिए अच्छा है। मुझे इसके बीच में मत घसीटो क्योंकि यह तुम्हारे एकता और सोशल मीडिया के बीच है। मुझे इसमें मत घसीटो'। उन्हें इसमें घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें कुछ भी नहीं है। लोग उसे बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ा रहे हैं।"
यह खबर भी पढ़ें:
Azaad: ओटीटी पर ‘आजाद’ को मिली प्रशंसा से खुश हुए निर्देशक अभिषेक कपूर, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल नोट
मजाक में बनाया था वीडियो
इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा कि वह वीडियो उन्होंने एकता से बदला लेन के इरादे से नहीं बल्कि मौज-मस्ती में बनाया था, ताकि लोग उस पर हंस सके। गौतमी ने साझा किया कि उनके और एकता के बीच कोई मतभेद नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें:
Vishal Dadlani: 'मुझे मेरा समय वापस चाहिए', शो के छह सीजन जज करने के बाद विशाल ने इस वजह से छोड़ा 'इंडियन आइडल'
गौतमी कपूर का वर्कफ्रंट
गौतमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘ग्यारह ग्यारह’ में देखा गया था। यह कोरियाई नाटक सिग्नल से एडॉप्ट किया गया है। इस थ्रिलर सीरीज में कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।