बिग बॉस 19 फिनाले में अभी कई दिन बाकी हैं। इससे पहले कंटेस्टेंट के लिए फैमिली वीक रखा गया। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला घर में आई हैं। आकांक्षा चमोला के घर में आने से यहां रौनक आ गई है। आइए जानते हैं आकांक्षा के आने पर लोगों का क्या रिएक्शन रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरव की पत्नी को लेकर उत्साहित थे कंटेस्टेंट
गौरव खन्ना कई महीनों से बिग बॉस के हाउस में हैं। कई बार उन्होंने शो में अपनी पत्नी के बारे में बातें कीं। उन्होंने बताया कि वह पिता बनना चाहते हैं हालांकि उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में लोग गौरव की पत्नी को लेकर उत्साहित थे।
आकांक्षा के आते ही घर में आई रौनक
प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना उदास रहते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी शो में आती हैं और उन्हें उनके नाम से बुलाती हैं। इस पर वह खुश हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं और चूमते हैं। आकांक्षा कहती हैं 'बिग बॉस रिलीज कर दो वरना मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी दूंगी।' इस पर अमाल मलिक कहते हैं 'हां कर दो।'
फैंस ने किए कमेंट
आकांक्षा के शो में आते ही मालती चाहर, अमाल मलिक और अशनूर कौर खुशी से झूम उठते हैं। सभी तालियां बजाते हैं। नए प्रोमो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'गौरव के साथ-साथ हम भी खुश हुए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'नजर मत लगाना प्लीज।' एक और यूजर ने लिखा 'शादी के कई साल बाद भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जैसे हैं।'
गौरव खन्ना के बारे में
गौरव खन्ना टीवी एक्टर और मॉडल हैं। वह शो 'अनुपमा' में नजर आते थे। वह 'यह प्यार ना होगा कम' और 'सेलेब्रेटी मास्टर शेफ' का हिस्सा रहे।