फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने निकले रणवीर सिंह, माधवन ने बनाई रणनीति; देखिए 'धुरंधर' का धांसू ट्रेलर

Tue, 18 Nov 2025 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Movie Trailer: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। इसमें रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे धुरंधर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
'धुरंधर' फिल्म ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' का ट्रेलर यूं तो 12 नवंबर को रिलीज किया जाना था। मगर, दिल्ली बम ब्लास्ट के चलते तारीख स्थगित कर दी। दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका इंतजार आखिर आज पूरा हुआ। फिल्म का ट्रेलर कैसा है? जानिए 

विज्ञापन

'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
आईएसआई आतंकी बने अर्जुन रामपाल!
ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में अर्जुन रामपाल नजर आते हैं। संवाद सुनाई देते हैं, '1971 की जंग के बाद पाकिस्तान में बड़ा उदास सा माहौल था। मैं छह साल का था। रोडियो सुन रहा था। उस वक्त जिया उल हक ने ऐसी बात बोली, जो मेरे जेहर में बस गई। ब्लीड इंडिया विद थाउसेंड कट्स। मैं उस मुल्क की बदतर हालत करूंगा'। अर्जुन रामपाल फिल्म में मेजर इकबाल आईएसआई के किरदार में हैं। उसकी मर्जी के बिना पाकिस्तानी सियासत का एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। 

'धुरंधर' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने निकले रणवीर-माधवन
फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में फिर एंट्री होती है रणवीर सिंह और आर.माधवन की, जो पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने की रणनीति बनाते हैं। वहां से आतंकवाद का खात्मा करने की बात करते हैं। रणवीर मिशन पर निकले हैं। माधवन उनसे कहते हैं, 'सर, मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है। वह भारत के खिलाफ अगर नींद में भी सोचे तो उसके ख्वाब में भी हम भारत में बैठे नजर आने चाहिए'। फिल्म में माधवन का किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं, रणवीर सिंह रॉ एजेंट के किरदार में हैं। 
विज्ञापन

'धुरंधर' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी 'धुरंधर'?
ट्रेलर में अगली एंट्री अक्षय खन्ना की हुई है, जो रहमान डकैत के रूप में नजर आएंगे। अक्षय का खूंखार अंदाज देखने को मिला है। संजय दत्त चौधरी असलम 'द जिन्न' के रूप में नजर आए हैं। चौधरी असलम कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि वह शैतान और जिन्न की औलाद है। सबसे आखिरी सीन में फिर रणवीर नजर आते हैं। कहते हैं, 'अगर तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए तो मैं धमाका शुरू करूं'। इसके बाद उनका जबर्दस्त एक्शन अंदाज देखने को मिलता है। ट्रेलर अच्छा है। कहानी भी मजेदार लग रही है। मगर, पूरे ट्रेलर के बैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक साउंड मजा किरकिरा कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें